एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। पलक भले ही अभी फिल्मी दुनिया में चर्चित न हों लेकिन अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर वह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। पलक तिवारी ने अब एक बार फिर अपनी एक से बढ़कर एक स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी ये तस्वीरें फैंस का दिल लूट रही हैं।
2 of 4
पलक तिवारी
- फोटो : insta
पलक तिवारी का ग्लैमरस अंदाज-
इन तस्वीरों में पलक ने पीच कलर की शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस के साथ व्हाइट ब्लेजर पहने हुई हैं। कानों में पहने इयररिंग्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। इन तस्वीरों में पलक ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। पलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अ विंटर रोज'।
3 of 4
पलक तिवारी
- फोटो : insta
संगीता बिजलानी ने लिखा, बेहद प्यारी-
इन तस्वीरों में खुले हुए बाल और न्यूड मेकअप में पलक तिवारी की खूबसूरत अदाएं फैंस का दिल चुरा रही हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कमेंट बॉक्स में फैंस एक के बाद एक दिल और फायर वाले इमोजी सेंड कर रहे हैं। पलक की इन तस्वीरों पर संगीता बिजलानी ने भी कमेंट किया है, जिनका नाम सलमान से जुड़ चुका है। संगीता बिजलानी ने पलक की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बेहद प्यारी'।
4 of 4
पलक तिवारी
- फोटो : insta
बिजली-बिजली सॉन्ग से मिली लोकप्रियता-
पलक तिवारी हाल ही में हार्डी संधू के सॉन्ग बिजली-बिजली में नजर आईं थी। जिसके बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलक जल्दी ही बॉलीवुड में भी डेब्यू कर सकती हैं। इसके अलावा पलक तिवारी को कुछ समय पहले सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ भी स्पॉट किया गया था। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जहां वीडियो में इब्राहिम मुस्कुराते नजर आ रहे थे, तो वहीं पलक कैमरे से नजरें बचाती नजर आईं। उनके इस तरह के रिएक्शन के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए को दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।