खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके बॉलीवुड इंडस्ट्री को हमेशा निशाने पर लेते रहते हैं। केआरके अक्सर हर नई फिल्म का रिव्यू देते हैं, लेकिन वह अपने निगेटिव रिव्यू की वजह से लोगों के निशाने पर भी आ जाते हैं। इन दिनों केआरके बॉलीवुड की दो अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। बीते दिनों ही उन्होंने आमिर खान के लिए एक ट्वीट किया था, जिसमें केआरके ने अभिनेता को धन्यवाद कहा था क्योंकि उन्हें 'लाल सिंह चड्ढा' की स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया। वहीं, अब फिल्म देखने जाने से पहले कमाल आर खान ने एक और ट्वीट किया है।
KRK On LSC: ‘मुझे कुछ हुआ तो जिम्मेदार आमिर खान...’, 'लाल सिंह चड्ढा' देखने से पहले केआरके ने कह डाली बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन