फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalpana Mohan Birth Anniversary: 60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री थीं कल्पना, शम्मी कपूर की इस बात ने खत्म किया करियर

Mon, 18 Jul 2022 07:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 18 Jul 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Kalpana Mohan Birth Anniversary: Shammi Kapoor called actress Sanki which ruined her career and died due to paralysis
कल्पना मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

कल्पना मोहन हिंदी सिनेमा की वह अभिनेत्री हैं, जो महज 11 फिल्में करने के बाद भी 60 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार थीं। अपनी अदाकारी के बल पर उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया। 18 जुलाई 1946 को श्रीनगर में जन्मी कल्पना मोहन ने दस साल तक बॉलीवुड में काम किया था। उनका सफर काफी छोटा था, लेकिन जब तक वह सिनेमा का हिस्सा रही बाकी अभिनेत्रियों के लिए खतरा बनी रहीं। तो चलिए आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बात करते हैं उनके सफर की..

Kalpana Mohan Birth Anniversary: Shammi Kapoor called actress Sanki which ruined her career and died due to paralysis
कल्पना मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रपति भवन में देती थीं प्रस्तुति
कल्पना मोहन का जन्म कश्मीर में हुआ था और उनके पिता अवनी मोहन स्वतंत्रता सेनानी थे। अवनी मोहन की जवाहर लाल नेहरू के साथ नजदीकियां थीं और ऐसे में वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य भी थे। कल्पना बचपन से ही कथक सीखती थीं और धीरे-धीरे उनकी सराहना भी की जाने लगी। राष्ट्रपति भवन में जब भी कोई कार्यक्रम होता तो नेहरू कल्पना को ही प्रस्तुति के लिए बुलाया करते थे।

Kalpana Mohan Birth Anniversary: Shammi Kapoor called actress Sanki which ruined her career and died due to paralysis
कल्पना मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार की जीत से किया डेब्यू
ऐसे ही एक प्रस्तुति के दौरान बलराज साहनी और उर्दू की लेखिका इस्मत चुगताई ने कल्पना मोहन को देखा तो उन्हें उनके अंदर अभिनेत्री की संभावनाएं नजर आईं। ऐसे में उन्होंने कल्पना मोहन को मुंबई आने की सलाह दी। इसके बाद कल्पना मुंबई आईं और 'प्यार की जीत' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें शम्मी कपूर के साथ 'प्रोफेसर' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद से वह दूसरी अभिनेत्रियों के लिए खतरा बन गई थीं, क्योंकि वह एक ट्रेंड डांसर के साथ अच्छी अदाकारी भी थीं। हर ओर कल्पना के चर्चे होने लगे थे और ऐसे में एक दिन देव आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म 'तीन देवियां' ऑफर की। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस नंदा और सिमी गरेवाल के साथ नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalpana Mohan Birth Anniversary: Shammi Kapoor called actress Sanki which ruined her career and died due to paralysis
कल्पना मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी ने कहा सनकी
'प्रोफेसर' में शम्मी कपूर और कल्पना मोहन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में वह जब दोबारा से उनकी जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर उतारने के लिए शम्मी कपूर से डायरेक्टर ने बात की, तो उन्होंने साफ मना करा दिया। शम्मी ने कहा था कि कल्पना सनकी हैं। शम्मी उस दौर के बड़े हीरो थे, ऐसे में बाकी हीरो ने भी कल्पना के साथ काम करने से मना कर दिया। ऐसे में अपने गिरते करियर को देख कल्पना डिप्रेशन में चली गईं। लेकिन तभी उनकी जिंदगी में सचिन भौमिक की एंट्री हुई। कल्पना ने सचिन से शादी कर ली और फिल्मों  दूरी बना ली।

विज्ञापन
Kalpana Mohan Birth Anniversary: Shammi Kapoor called actress Sanki which ruined her career and died due to paralysis
कल्पना मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

2012 में हुआ निधन
कल्पना और सचिन की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। इसके बाद 1967 में कल्पना ने नेवी ऑफिसर से शादी की और दोनों के एक बेटी हुई। कल्पना ने इंटरव्यू में कहा था कि उनके ससुर उनसे अपना बंगला पति के नाम कर करने के लिए कहते थे। उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद 1972 में दोनों अलग हो गए। कल्पना अपनी बेटी के साथ पुणे रहने लगे। आखिरी दिनों में उन्हें चेस्ट इंफेक्शन और लकवा मार गया था। पांच साल तक इस बीमारी से जूझने के बाद 2012 में उनका निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed