फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Soundarya Birthday: डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़ फिल्मों में आई थीं सौंदर्या, 'सूर्यवंशम' बनी उनकी पहली और आखिरी बॉलीवुड फिल्म

Mon, 18 Jul 2022 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Jul 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Soundarya Birthday: actress quit her doctoral studies for acting career Amitabh Bachchan starrer Sooryavansham was her first and last hindi movie
सौंदर्या - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सूर्यवंशम' की राधा सिंह तो आपको याद होगी? इस फिल्म में अपने सौम्य स्वभाव और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली दिवंगत अभिनेत्री सौदर्या का आज जन्मदिन है। सौंदर्या समय से पहले इस दुनिया को अलविदा कह गईं। किस्मत ने उन्हें फिल्मी दुनिया में अधिक समय तक रहने का मौका नहीं दिया, मगर उन्हें जितना वक्त नसीब हुआ उसी में उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई। लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। अभिनेत्री बनना सौंदर्या का सपना था। एक्टिंग के लिए उनकी दीवानगी का आलम यह था कि उन्होंने इसके लिए अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

Soundarya Birthday: actress quit her doctoral studies for acting career Amitabh Bachchan starrer Sooryavansham was her first and last hindi movie
सौंदर्या - फोटो : social media

पिता के दोस्त ने दिया फिल्म में ब्रेक
बता दें कि सौदर्या का जन्म 18 जुलाई 1972 को कर्नाटक के कोलार में कन्नड़ फिल्मों के मशहूर एक्टर राइटर और प्रोड्यूसर के एस सत्यनारायण के घर हुआ था। सौंदर्या का बचपन का नाम सौम्या सत्यनारायण रखा गया। सौदर्या को शुरू से ही एक्टिंग से लगाव था। हालांकि, इससे पहले वह अपनी पढ़ाई को पूरा समय दे रही थीं। सौंदर्या डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी और डॉक्टरी की पढ़ाई का पहला ही साल था, तभी उनके पिता के एक दोस्त ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। इस फिल्म का नाम था 'गंधर्व'। फिल्म का ऑफर मिलते ही मानो सौदर्या का एक सपना सच हो गया। वह इस कदर खुश हो उठीं कि उन्होंने तुरंत डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़ने का फैसला कर डाला। दिलचस्प बात यह है कि सौंदर्या के इस फैसले ने उन्हें निराश भी नहीं किया। उनकी यह पहली फिल्म इतनी हिट हुई कि सौंदर्या रातोंरात साउथ की बड़ी एक्ट्रेस बन गईं। 

Soundarya Birthday: actress quit her doctoral studies for acting career Amitabh Bachchan starrer Sooryavansham was her first and last hindi movie
अभिनेत्री सौंदर्या - फोटो : social media

रेखा ने दी थी सौंदर्या को आवाज
सौंदर्या ने अपने जमाने में हर सुपरस्टार के साथ काम किया। उन्होंने दक्षिण सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन तक के साथ फिल्में कीं। तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सिनेमा में वह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सौंदर्या इकलौती ऐसी अभिनेत्री थीं, जो लगातार पांच सालों तक दक्षिण सिनेमा की अभिनेत्रियों में नंबर वन पदवी पर रहीं। सौदर्या वर्ष 1999 आई फिल्म 'सूर्यवंशम' में अमिताभ बच्चन की हीरोइन बनीं। उनके किरदार का नाम था राधा सिंह। 'सूर्यवंशम' में सौंदर्या के लिए रेखा ने आवाज दी थी। दरअसल, सौंदर्या को हिंदी अच्छे से नहीं आती थी, इसलिए रेखा को ही डबिंग के लिए चुना गया। दुखद बात यह है कि 'सूर्यवंशम' सौंदर्या की पहली और आखिरी बॉलीवुड फिल्म बनकर रह गई। दरअसल, 2004 में एक दर्दनाक हादसे में सौंदर्या की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soundarya Birthday: actress quit her doctoral studies for acting career Amitabh Bachchan starrer Sooryavansham was her first and last hindi movie
सौंदर्या - फोटो : सोशल मीडिया

दर्दनाक हादसे में गई जान
सौंदर्या वर्ष 2004 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता विद्या सागर राव और टीडीपी नेताओं की विधायकी के लिए वोट मांगने बेंगलुरू से आंध्रप्रदेश के करीम नगर एयरक्राफ्ट से उड़ान भरीं। फोर सीटर सेना 180 एयरक्राफ्ट ने टेक ऑफ तो किया, लेकिन 100 फीट की ऊंचाई तक पहुंचते ही एयरक्राफ्ट क्रेश हो गया। इसमें सौंदर्या और उनके छोटे भाई सहित तेलुगु फिल्मों के प्रॉड्यूसर अमरनाथ, बीजेपी के युवा नेता और जागरण वेदिका के लोकल मुखिया रमेश कदम की जान चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed