एक्ट्रेस कल्कि केकला ने हाल ही में बताया कि वो मां बनने वाली हैं। कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग अपने बच्चे के स्वागत के लिए उत्सुक हैं । अब कल्कि ने बेबी बंप के साथ अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में कल्कि ऑफ व्हाइट कलर की गाउन पहने दिख रही हैं । कल्कि ने अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी एक इंटरव्यू में दी थी ।
2 of 5
kalki
- फोटो : social media
3 of 5
Kalki Koechlin and Guy Hershberg
- फोटो : instagram
कल्कि ने आगे कहा- 'मैं अभी भी काम करना चाहती हूं। यह प्रतियोगिता के बारे में कम है। किसी के काम के माध्यम से खुद को पोषण देने के बारे में अधिक है। यह एकाग्रता और ऊर्जा के लिए है। बता दें कि कल्कि सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड के साथ लगातार तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
4 of 5
Kalki Koechlin
- फोटो : social media
कल्कि इजरायल के शास्त्रीय पियानो वादक गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही है और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देनेवाली है। कल्कि ने साल 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में 'लागा चुनरी में दाग' फिल्म से की थी।
5 of 5
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap
- फोटो : social media
कल्कि को सिनेमाजगत में 12 साल हो चुके हैं। कल्कि आखिरी बार वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आई थीं। इस वेबसीरीज में कल्कि ने गुरु जी (पंकज त्रिपाठी) की अनुयायी का किरदार निभाया था। इसमें कल्कि और पंकज त्रिपाठी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और कई स्टार्स थे।
प्रेग्नेंट हैं कल्कि, ये 5 अभिनेत्रियां शादी से पहले कर चुकीं ब्वॉयफ्रेंड से गर्भवती होने का खुलासा