भारतीय सिनेमा के शानदार निर्देशकों में गिने जाने वाले मणिरत्नम एक से बढ़कर एक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। मणिरत्नम के साथ पूरे देश का हर कलाकार काम करने के लिए तरसता है, लेकिन बहुत से स्टार्स ने उनके साथ न चाहते हुए भी फिल्में करने से मना किया है। इनमें बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री काजोल का नाम भी शामिल है। इस बात का खुलासा 'कॉफी विद करण 8' में पहुंची काजोल के सामने करण जौहर ने किया है। चलिए जानते हैं काजोल ने ऐसा क्यों किया...
2 of 5
काजोल और करण जौहर
- फोटो : Instagram
करण जौहर के चर्चित चैट शो के छठवें एपिसोड में रानी मुखर्जी और काजोल पहुंचीं और दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। इस दौरान करण जौहर ने काजोल से जुड़े एक किस्से के बारे में भी बताया और खुलासा किया कि जब मणिरत्नम दिल से के लिए उनके पास पहुंचे थे तो काजोल ने गलती से उन्हें ठुकरा दिया था। दरअसल, एपिसोड के दौरान, करण काजोल की कुछ फिल्मों के बारे में चर्चा करते नजर आएंगे। इसी सेगमेंट के दौरान करण, काजोल की उन फिल्मों के बारे में भी चर्चा करेंगे जिन्हें करने से वह चूक गईं, उनमें से एक 'दिल से' है।
3 of 5
करण जौहर, काजोल
- फोटो : social media
करण जौहर 'कॉफी विद करण 8' के एपिसोड में खुलासा करेंगे कि मणिरत्नम ने एक फोन कॉल पर काजोल से संपर्क किया था और उन्होंने यह मानकर फोन काट दिया था कि यह एक मजाक था। मणिरत्नम 'दिल से' का ऑफर लेकर काजोल के पास पहुंचे थे। लेकिन काजोल ने 'दिल से' को छोड़कर 'कुछ कुछ होता है' को चुना था। ऐसे में फिल्म मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा के पास चली गई थी। करण ने खुलासा किया है कि जब वह 'कुछ कुछ होता है' बनाने पर चर्चा कर रहे थे तो काजोल को फोन आया था। हालांकि, उन्हें लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है और उसने कॉल को जरा भी गंभीरता से नहीं लिया।
4 of 5
करण जौहर, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने खुलासा करते हुए कहा, 'मुझे अभी भी वह दिन याद है जब मैंने शाहरुख खान और आपको फिल्म सुनाई थी। हम शाहरुख खान के पुराने घर अमृत अपार्टमेंट में थे। हम उनके कमरे में बैठे थे जो छत के ठीक बगल में है। आप रो रहे थी, शाहरुख खान आपकी ओर देख रहे थे और सोच रहे थे कि आपने स्टोरी प्लॉट खो दिया है। मैं फिल्म सुनाते हुए रो रहा था, आप सुनते हुए रो रहे थे और शाहरुख खान बस यही सोच रहे थे कि हम दोनों पागल हैं।'
5 of 5
काजोल और करण जौहर
- फोटो : Social media
करण जौहर आगे बोले, '.....और उस समय, मुझे याद है कि आपको मणिरत्नम का फोन आया था, जिनसे आपने कहा था, कौन? उन्होंने कहा कि मैं मणिरत्नम बोल रहा हूं और आपने कहा था, हां, और मैं टॉम क्रूज हूं और फोन रख दिया था। मणिरत्नम ने उन्हें दिल से के लिए फोन किया था। उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि यह मणिरत्नम थे और उन्हें लगा कि कोई मजाक कर रहा है।' आपको बता दें, 'दिल से' के अलावा, करण जौहर, रानी मुखर्जी और काजोल, 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' पर भी चर्चा करती नजर आएगी। 'कॉफी विद करण 8' के नए एपिसोड का प्रीमियर इस गुरुवार को 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर होगा।