फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kader khan career was ruined by amitabh bachchan once said in an interview

EXCLUSIVE: अमिताभ बच्चन ने ही खत्म कर दिया था कादर खान का करियर

Tue, 01 Jan 2019 02:06 PM IST
शशांक गौर एंटरटेनमेंट ब्यूरो, मुंबई
एंटरटेनमेंट ब्यूरो, मुंबई Published by: शशांक गौर Updated Tue, 01 Jan 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
kader khan career was ruined by amitabh bachchan once said in an interview
कादर खान - फोटो : पीटीआई

हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार कादर खान के निधन पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भले आज खूब दुख जता रहे हों लेकिन सच ये भी है कि कादर खान का करियर खत्म करने में अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी भूमिका रही है। कादर खान एक अच्छे हास्य कलाकार और खलनायक तो रहे ही, संवाद लेखक के तौर पर भी उन्होंने तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं।

विज्ञापन


बात करीब छह सात साल पहले की है, कादर खान अपने कुछ पुराने पत्रकार मित्रों के साथ बैठे गपशप कर रहे थे और जिक्र निकल आया अमिताभ बच्चन का। पहले तो कादर खान देर तक इस मसले पर कुछ नहीं बोले। बोले क्या दरअसल वह अमिताभ बच्चन का नाम सुनकर बिल्कुल शांत हो गए थे। फिर, उन्होंने जो कुछ कहा उसे सुनकर हर कोई अवाक रह गया था।
विज्ञापन


पढ़ें: कादर खान ने बेटे को बॉलीवुड में क्यों नहीं किया लॉन्च, सरफराज ने अपने हाथों से लिखी कामयाबी की इबारत
विज्ञापन
विज्ञापन


कादर खान के शब्द थे, ‘अगर मैं अमित को सरजी कहकर बुलाना शुरू कर देता तो मेरा करियर यूं एकाएक खत्म न हो जाता।’ कादर खान ने फिर पूरा वाकया भी सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे दक्षिण भारत के एक प्रोड्यूसर ने एक बार उनसे मिलकर इस बारे में बात की थी। एक फिल्म में उन्हें बतौर संवाद लेखक लेने के बात चल रही थी और उस निर्माता ने कादर खान से कहा कि आप ‘सर जी’ से मिल लो। इस पर कादर खान ने सवाल किया, कौन सर जी? 

मैं अमिताभ को सर जी कहता तो नहीं खत्म होता करियर

kader khan career was ruined by amitabh bachchan once said in an interview
amitabh and kader khan - फोटो : File Photo

निर्माता ने कहा कि आप ‘सर जी’ को नहीं जानते। अरे, अमिताभ बच्चन। कादर खान ने छूटते ही पूछा कि ये सर जी कब से हो गया। तब तक फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने अमिताभ बच्चन को ‘सर जी’ कहकर बुलाना शुरू कर दिया था। कादर खान ने साफ कहा कि मैं अमिताभ बच्चन को अमित कहकर ही बुलाता था और दोस्तों को, घर वालों को वह कभी ‘जी’ संबोधन के साथ नहीं बुला सकते। 

पढ़ें:- कादर खान के निधन की खबर सुनते ही छलके अमिताभ के आंसू, सेलेब्रिटीज ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

कादर खान ने उस बातचीत में माना भी कि इसी के चलते उन्हें खुदा गवाह से बाहर किया गया। मनमोहन देसाई की फिल्म गंगा जमना सरस्वती आधी लिखने के बाद उन्हें छोड़नी पड़ी और भी अमिताभ बच्चन की तमाम अंडर प्रोडक्शन फिल्में थी, जिनमें वह बतौर कलाकार या लेखक शामिल थे, लेकिन ये सारी फिल्में उनके हाथ से सिर्फ इसलिए निकल गईं क्योंकि अमिताभ बच्चन को ‘सर जी’ कहना उन्हें मंजूर नहीं हुआ।

अमिताभ के अलावा दूसरे कलाकार जिसने देसाई-मेहरा दोनों खेमों में किया काम

kader khan career was ruined by amitabh bachchan once said in an interview
कादर खान - फोटो : ट्विटर

कम लोग ही जानते होंगे कि अपने सुपरस्टारडम के दौर में जैसे राजेश खन्ना ने सलीम जावेद को हाथी मेरे साथी में ब्रेक दिया था, वैसे ही राजेश खन्ना ने ही पहली बार कादर खान को अपनी फिल्म रोटी में बतौर डॉयलॉग राइटर ब्रेक दिया। कादर खान ने इसके बाद राजेश खन्ना की तमाम फिल्मों के संवाद लिखे। कादर खान ने जितेंद्र की दूसरी पारी में श्रीदेवी के साथ आई फिल्म तोहफा के बाद उनकी तकरीबन सभी फिल्मों के भी संवाद लिखे। 

पढ़ें:- कादर खान के अंतिम दर्शन को भी तरस जाएंगे भारत के फैंस, निधन की खबर सुन रो पड़ा पूरा बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन जब शोहरत की बुलंदियां छू रहे थे तो कादर खान ने मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा की तमाम फिल्मों के संवाद लिखे। अमिताभ के अलावा वह दूसरे ऐसे कलाकार रहे जो देसाई और मेहरा दोनों खेमों में काम करते थे।

अग्निपथ और नसीब की पटकथाएं भी कादर खान ने ही लिखीं

kader khan career was ruined by amitabh bachchan once said in an interview

मनमोहन देसाई के लिए कादर खान ने धर्मवीर, कुली, देश प्रेमी, सुहाग, परवरिश और अमर अकबर एंथनी के संवाद लिखे तो प्रकाश मेहरा के लिए कादर खान की लिखी फिल्मों में ज्वालामुखी, शराबी, लावारिस औऱ मुकद्दर का सिकंदर शामिल हैं।

इसके अलावा कादर खान ने जिन अन्य सुपरहिट फिल्मों के संवाद लिखे, उनमें मि. नटवरलाल, खून पसीना, दो और दो पांच, सत्ते पे सत्ता, इंकलाब, गिरफ्तार, हम और अग्निपथ शामिल हैं। अग्निपथ और नसीब की पटकथाएं भी कादर खान ने ही लिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed