कादर खान ने कनाडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली । कादर खान के निधन की खबर को उनके बेटे सरफराज ने कंफर्म किया। कादर खान अपनी पत्नी हजरा, बेटे सरफराज और पोते-पोतियों के साथ कनाडा में रह रहे थे । कादर खान के आखिरी वक्त पर उनका बेटा सरफराज ही उनके साथ था । कादर खान ने बॉलीवुड में करियर बनाया और वो एक कॉमेडियन के तौर पर सफल भी हुए ।
बॉलीवुड के स्टार किड होने के नाते कादर खान अपने बेटे सरफराज को भी लॉन्च कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया । आखिर क्या वजह थी कि कादर खान ने अपने बेटे सरफराज को फिल्मों में लॉन्च नहीं किया । इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है ।
3 of 8
अपने बेटों के साथ कादर खान
कादर खान मशहूर एक्टर थे और घर में एक्टिंग का माहौल था। बचपन में जब उनका बेटा सरफराज टीवी देखता तो उनका मन करता वो भी एक्टिंग करें। उसी माहौल को देखते हुए सरफराज ने भी एक्टर बनने के बारे में सोचा। लेकिन सरफराज ने कभी अपने पिता को इस सपने के बारे में नहीं बताया।
4 of 8
अपने बेटों के साथ कादर खान
सरफराज के पिता यानि कादर खान नहीं चाहते थे कि उनका कोई भी बेटा एक्टर बने। उनका सपना था कि पहले सभी अपनी पढ़ाई पूरी करें। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब सरफराज ने अपने पिता को एक्टर बनने के बारे में बताया तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि वो कोई अमिताभ बच्चन नहीं हैं और उन पर पैसे लगाने से पहले वो दो बार सोचेंगे।
पिता की ऐसी बात सुनकर सरफराज को दुख तो हुआ लेकिन उन्होंने अपने दम पर कुछ करने की ठान ली। इसे किस्मत का खेल ही कहा जाएगा कि उन्हें फिल्मों में भी काम मिल गया। वो बात अलग है कि सरफराज फिल्मों में अपनी पहचान नहीं बना पाए।