शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह के बेखयाली सॉन्ग से चर्चा में आई संगीतकार जोड़ी सचेत टंडन (Sachet Tandon) और परंपरा ठाकुर (Parampara Thakur) हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। सचेत और परंपरा ने शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
एक दूजे के हुए सचेत और परंपरा, कहा- 'मुझे नहीं पता था कि हम एक होने के लिए बने हैं'
दरअसल सचेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीर साझा कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। सचेत ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए परंपरा के लिए लिखा, "पिछले पांच सालों में मेरे साथ रहने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। काश कि मैं तुमसे और पहले मिला होता जिससे और लंबा वक्त तुम्हारे साथ बिता पाता।"
View this post on Instagram
सचेत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, 'हमने अपने कई दुख और हार को हंसी में उड़ा दिया है सिर्फ ये सोचकर कि एक दिन हम सफलता हासिल कर लेंगे। आज मैं उन कई रातों को याद कर रहा हूं जो हमने अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बिना सोए बिताई हैं।'
अपना प्यार और ख्वाहिश आगे जाहिर करते हुए सचेत ने लिखा, 'मुझे नहीं पता था कि हम एक होने के लिए बने हैं। जब पूरी दुनिया हमारे खिलाफ थी तब मेरे साथ रहने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।' याद दिला दें कि सचेत और परंपरा ने कुछ दिन पहले सगाई कर अपने सभी फैंस को हैरान कर दिया था।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि सचेत और परंपरा साल 2015 में एक सिंगिंग रियलिटी शो में एक साथ नजर आए थे। वहीं बात दोनों के करियर की करें तो साथ में दोनों कबीर सिंह, टॉयलेट: एक प्रेम कथा और पल पल दिल के पास फिल्मों का संगीत दिया है। वहीं अब इस जोड़ी का अगला प्रोजेक्ट शाहिद कपूर-स्टारर ‘जर्सी’ है।
पढ़ें: इसलिए रानी चटर्जी को मिला 'लेडी सिंघम' का तमगा, भोजपुरी सिनेमा की कंगना रणौत के नाम से भी मशहूर