लीना मणिमेकलाई द्वारा निर्देशित डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी अपनी राय रख रहे हैं। हाल ही में अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे बारिश का आनंद उठाने के लिए मुंबई की सड़कों पर निकली थीं। इस दौरान बारिश में भुट्टे का मजा लेते हुए उन्होंने 'काली' के पोस्टर को लेकर चले रहे विवाद पर अपनी राय रखी।
क्या कहा पूनम पांडे ने
पूनम पांडे अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर बारिश में भुट्टा खाते हुए स्पॉट किया गया था। इस मौके पर पैपराजी ने अभिनेत्री को घेर लिया और 'काली' के पोस्टर को लेकर सवाल किया, जिस पर पूनम ने कहा, 'मुझे लगता है कि वो फिल्म का पोस्टर है और उसे फिल्म की तरह ही देखा जाना चाहिए। मुझे पता है बहुत से लोगों को पोस्टर देखकर गुस्सा आया है। लेकिन कवर देखकर किताब को नहीं परखना चाहिए।'
3 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : insta
इसके आगे पूनम पांडे ने कहा कि लोग आपको ट्रोल करेंगे। यह मेरे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है लेकिन आप जिंदगी में जो कुछ भी करेंगे, लोग आपको जज करेंगे। लोगों का किसी मुद्दे में अपनी राय देना और अपनी बात कहना भी सही है, लेकिन आपको जिंदगी में हर पल जज किया जाएगा। ऐसे में जो आपको सही लगे वो ही करना चाहिए।
4 of 4
लीना मणिमेकलाई
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हो रहा विवाद
लीना मणिमेकलाई की डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर में मां काली के रूप में एक अभिनेत्री को सिगरेट पीते हुए और दूसरे हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा लिए दिखाई दिखाया गया है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद से ही लीना को विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। लीना के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला भी दर्ज हो चुका है। वहीं, लीना का कहना है कि जब लोग इस फिल्म को देखेंगे तो उन्हें वह काफी पसंद आएगी और उनसे प्यार करने लगेंगे।