जूही चावला बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। 13 नवंबर को जूही अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगी। करीब तीस साल पहले उन्होंने मिस इंडिया का खिताब हासिल किया था। जूही चावला ने 90 के दशक में चुलबुली लड़की के किरदार में दर्शकों के दिलों पर राज किया। जूही ने 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म सुपरफ्लॉप रही। इसके 2 साल बाद वे फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में नजर आईं। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और जूही रातों-रात स्टार बन गईं।
2 of 5
जूही
- फोटो : social media
फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये उन्हें उस साल नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीता। जूही ने सलमान खान के साथ भी कई फिल्मों में काम किया लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें कभी सामने नहीं आईं।
3 of 5
जूही
- फोटो : social media
लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान कभी जूही से शादी करना चाहते थे और इसके लिए उनके पिता से हाथ मांगने भी गए थे। यह बात खुद सलमान खान ने बताई थी। सलमान ने कहा था- 'जूही बहुत स्वीट और बहुत प्यारी हैं। मैंने उनके पापा से पूछा भी था कि क्या आप जूही को मुझसे शादी करने देंगे? लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शायद उन्हें मैं पसंद नहीं आया। पता नहीं क्या चाहिए था उनको?'
जूही चावला का नाम किसी एक्टर के साथ नहीं जुड़ा। क्योंकि करियर की शुरुआत में ही उनकी मुलाकात कारोबारी जय मेहता से हो गई थी। साल 1992 की बात है। डायरेक्टर राकेश रोशन ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। इधर जय पहले से शादीशुदा थे लेकिन प्लेन दुर्घटना में उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी।
5 of 5
juhi chawla
- फोटो : social media
ऐसे में जूही का जय की तरफ झुकाव बढ़ता गया। उस दौरान जूही की मां की मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। ऐसे में जय उनका सहारा बने। आखिरकार जूही ने 1995 में जय मेहता से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे, बेटी जाह्नवी और बेटा अर्जुन हैं। जूही आखिरी बार 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं थीं। 1997 में उन्होंने आखिरी हिट फिल्म 'इश्क' दी थी।