टीवी एक्ट्रेस जूही असलम और उनके पति करीम के घर खुशियां आईं हैं। जूही ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया हैं। जूही ने बेटे की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ये जानकारी दी। बता दें जूही के बेटे का जन्म 19 अगस्त को हुआ था। बेटे के जन्म से जूही और उनके पति बेहद खुश हैं।
2 of 5
जूही असलम
- फोटो : social media
अपने पति करीम और बेटे के नन्हे पैर की तस्वीर शेयर करते हुए जूही ने लिखा- 'हर पापा को ये याद रखना चाहिए कि एक दिन उनका बेटा उन्हें फॉलो करेगा सिर्फ एडवाइस को छोड़कर। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम मोहम्मद रहीम रखा है। बता दें कि जूही और करीम 9 अक्टूबर 2018 को शादी के बंधन में बधें थे। दोनों ने घर वालों की मौजूदगी में शादी की थी।
3 of 5
जूही असलम
- फोटो : instagram
हालांकि जूही शादी नहीं करना चाहती थीं वो सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थीं। लेकिन फिर उनकी मुलाकात करीम से हो गई। जूही को लोग भारती नाम से भी जानते हैं। हालांकि ये उनका असली नाम नहीं है। जूही को शो 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' घर-घर पहचान मिली थी और उन्हें ऑडियंस में भारती नाम से पहचाना जाने लगा।
4 of 5
जूही असलम
- फोटो : social media
असल जिंदगी में भी जूही की हाईट कम है। जूही की हाईट 3.5 फुट है। लेकिन जूही की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। जूही जोधा अकबर, कुबूल है, इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे शोज में दिख चुकी हैं। जूही अब भी टीवी शो में नजर आती हैं।
5 of 5
जूही असलम
- फोटो : social media
'बाबा ऐसो वर ढूंढो' में वो विक्रांत मैसी के अपोजिट रोल में थी। इस शो की कहानी भारती चौहान यानी जूही पर बेस्ड थी जो शो में एक काफी अमीर घर से ताल्लुक रखती है। शो की कहानी के मुताबिक जूही की हाइट कम होती है, जिसके कारण उनकी शादी के लिए लड़का नहीं मिला रहा होता है। ऐसे में मुरली लाल यानी विक्रांत मैसी की शादी पैसों की खातिर जूही से करा दी जाती है।
ये भी पढ़ें- शादी से पहले ही एमी जैक्सन ने दिया बेटे को जन्म, मंगेतर के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर