कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया। साइकोथ्रिलर पर आधारित यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है। पहले फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ने की वजह से तो बाद में फिल्म के नाम पर विवाद ने इसे खूब सुर्खियों में रखा। कंगना फिल्म में एक क्रेजी किरदार निभाती नजर आएंगी। बॉलीवुड में ऐसी कम ही फिल्में रही हैं जो साइकोथ्रिलर पर आधारित हों। तो चलिए हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 6
Ghajini film poster
- फोटो : file photo
आमिर की फिल्म गजनी भी इस लिस्ट में शामिल है। गजनी तमिल में आई फिल्म की रीमेक थी। यह दोनों फिल्में एआर मुरुगदास ने बनाई थी, हालांकि साउथ की रीमेक का आइडिया मुरुगदास को हॉलीवुड फिल्म मोमेंटो को देखकर आया था। फिल्म में आमिर खान एक ऐसे प्रेमी बने होते हैं जिनके सामने उसकी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी जाती है। इस घटना को देखने के बाद वो मानसिक रूप से विक्षिप्त हो जाते हैं और भूलने की बीमारी हो जाती है।
3 of 6
RAMAN RAGHAV
- फोटो : youtube
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म रमन राघव 2.0 एक साइकोथ्रिलर बेस्ड कहानी है।नवाजुद्दीन फिल्म में रमन नाम के सीरियल किलर बने हैं। मुख्य किरदार के रूप में नवाजुद्दीन आवाज ऊंची किए बगैर असर छोड़ते हैं। फिल्म के कई डायलॉग और मीम्स सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हुए थे।
4 of 6
Game Over
- फोटो : amar ujala
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म गेम ओवर एक हॉरर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। अश्विन सरवनन ने इसे डायरेक्टर किया है। फिल्म की कहानी वीडियो गेम की तर्ज पर आगे बढ़ता है। फिल्म में तापसी पन्नू वीडियो गेम की दीवानी होती हैं और वह अंधेरे के डर जैसी एक मानसिक बीमारी से गुजरती हैं।
अब बाद करते हैं 1993 में रिलीज हुई यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म डर की। फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला ने मुख्य किरदार निभाया था। निगेटिव किरदार होने के बावजूद इस फिल्म से शाहरुख ने खूब वाहवाही लूटी। यही नहीं उनके करियर के लिए यह फिल्म मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म की कहानी किरण (जूही चावला) नाम की लड़की के इर्द गिर्द है जिसे राहुल (शाहरुख खान) पागलों की तरह प्यार करता है और हर वक्त उस पर नजर रखता है।