फिल्म बागवान और टीवी शो नागिन की एक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर के पति सिद्धार्थ सभरवाल ने हाई कोर्ट का रुख किया है। मामला घर में एंट्री को लेकर है। दरअसल मार्च 2019 में एक्ट्रेस आरजू ने वर्ली पुलिस स्टेशन में सिद्धार्थ के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया था।
2 of 4
आरजू गोवित्रिकर, सिद्धार्थ सभरवाल
- फोटो : Twitter
इसके बाद दादर मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने सिद्धार्थ सभरवाल को आदेश दिया था कि अगले नोटिस तक वह अपने वर्ली स्थित घर में नहीं जा सकेंगे। अब सिद्धार्थ ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में सिद्धार्थ सभरवाल ने बताया है कि उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी सारी प्रॉपर्टी लीज पर है।
3 of 4
आरजू गोवित्रिकर, सिद्धार्थ सभरवाल
- फोटो : Twitter
सिद्धार्थ के वकील करण कदम ने इस मामले में बताया कि 19 मई, 2019 से ही वह कभी अपनी बहन तो कभी अपने दोस्तों के घर में रह रहे हैं। वर्ली स्थित घर उनके द्वारा खरीदा गया है। ऐसे में उन्हें अपने घर में जाने की इजाजत दी जानी चाहिए। सिद्धार्थ सभरवाल ने कहा कि वह अपनी पत्नी के रहने के लिए उन्हें भत्ता देने के लिए तैयार हैं। लेकिन वह अपने घर में रहना चाहते हैं।
4 of 4
आरजू गोवित्रिकर, सिद्धार्थ सभरवाल
- फोटो : Twitter
बता दें 2010 में आरजू और सिद्धार्थ ने लव मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा आशमन भी है, जो फिलहाल सिद्धार्थ के ही पास है। शिकायत में आरजू गोवित्रिकर ने आरोप लगाया कि 15 फरवरी को सिद्धार्थ के साथ उसके शराब पीने की लत को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद पति ने उन्हें सुबह लगभग 4 बजे बाथरूम में घसीटा और बुरी तरह पीटा। साथ ही वह कई सालों से उन्हें प्रताड़ित भी कर रहा है।