साउथ में अपनी एक्टिंग और अपनी दमदार फाइटिंग के जलवे दिखाने वाले जूनियर एनटीआर पापा बन गए हैं। जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी प्रनथी ने बेटे को जन्म दिया है। यह उनका दूसरा बेटा है। उनके पहले बेटे अभय राम का जन्म 22 जुलाई 2014 को हुआ था।
जूनियर एनटीआर ने ट्वीट कर अपने फैंस से इस गुड न्यूज को शेयर किया। उन्होंने लिखा- परिवार बड़ा हो गया है। लड़का हुआ है। जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी की शादी 2011 में हुई थी। जूनियर एनटीआर ने मीडिया के अटेंशन से बचने के लिए अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी को छुपा रखा था। फैंस जूनियर एनटीआर के दूसरी बार पिता बनने की खबर से बहुत खुश हैं।
1983 में हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रहे एनटी रामाराव के पोते हैं। एनटीआर ने अपनी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवॉर्ड हासिल किए हैं।
जूनियर एनटीआर ने अपने करियर में लगभग साउथ की हर एक्ट्रेस के साथ काम किया हैं, लेकिन भूमिका चावला एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें जूनियर एनटीआर बेपनाह मोहब्बत करते थे।
5 of 7
बालाकृष्ण भतीजे एनटीआर जूनियर के साथ
- फोटो : Yadtek
जूनियर एनटीआर अपने 16-17 साल के करियर में कई धमाकेदार रिकॉर्ड बना चुके हैं उन्हें टॉलीवुड का सलमान खान भी कहा जाता है।