बॉलीवुड की कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों की जब भी बात की जाती है, तब-तब 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी का जिक्र जरूर किया जाता है। 'जॉली एलएलबी' के पहले और दूसरे भाग को दर्शकों और समीक्षकों का भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में इन दोनों भागों की सफलता के बाद, मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट का एलान कर दिया था। जिस दिन से 'जॉली एलएलबी 3' का एलान हुआ है, उसी दिन से फैंस इसकी हर अपडेट पर नजर बनाए रखते हैं। 'जॉली एलएलबी 3' में अरशद वारसी और अक्षय कुमार की भिड़ंत होने वाली है। इस बात का खुलासा होने के बाद अब फिल्म की शूटिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है।
Jolly LLB 3: स्क्रिप्ट तैयार, अदालत में फिर होगा वार! अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग पर आया अपडेट
'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सुभाष कपूर ने कहानी पूरी कर ली है और इस साल के अंत में प्री-प्रोडक्शन शुरू कर देंगे। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने यह भी बताया कि तीसरी किस्त अदालत के संदर्भ में अच्छे और बुरे के बीच लड़ाई को पेश करेगी। अपने पिछले भागों की तरह, 'जॉली एलएलबी 3' भी कॉमेडी के साथ एक शानदार कोर्ट रूम ड्रामा पेश करेगी।'
Jawan: 'जवान' का नया गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' रिलीज, नयनतारा संग जमकर ठुमके लगाते नजर आए शाहरुख खान
सूत्र के यह भी खुलासा किया कि, 'निर्देशक ने बड़ी चतुराई से एक ऐसी कहानी तैयार की है जो दोनों जॉली की उपस्थिति को उचित ठहराती है, और वे छह साल के अंतराल के बाद अदालत की सेटिंग में लौटने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म हास्य, रहस्य और बहस के लिए एक प्रासंगिक सामाजिक मुद्दे के सही मिश्रण के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौटेगी।' मेकर्स इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर कोर्ट रूम ड्रामा का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
Hansal Mehta: कहां है राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में चमकी ‘शाहिद’, हंसल मेहता ने यूं जताई सार्वजनिक नाराजगी
अरशद वारसी और अक्षय कुमार के साथ-साथ 'जॉली एलएलबी 3' से सौरभ शुक्ला के जुड़ने की भी खबरें हैं। बता दें, सौरभ शुक्ला ने पहले दो भागों में न्यायमूर्ति सुंदरलाल त्रिपाठी की भूमिका निभाई थी। 'जॉली एलएलबी 3' के अलावा अरशद वारसी और अक्षय कुमार, 'वेलकम 3' में भी साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों को आखिरी बार 'बच्चन पांडे' में एक साथ देखा गया था। इस बीच, उम्मीद जताई जा रही है कि 'जॉली एलएलबी 3' कथित तौर पर साल 2024 के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Imran Khan: 'देल्ही बेली' को लेकर इमरान खान का खुलासा, कहा- मुझे लगता था सेंसर बोर्ड इसे कभी पास नहीं करेगा