हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को फिर से पटरी पर लाने के लिए फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी से मुलाकात की है। मिलाप जावेरी ने इस मुलाकात के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए फिल्म के बारे में हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी है।
तीन महीने बाद जॉन से जावेरी का हुआ मिलाप, शुरू हुआ इस हिट फिल्म की सीक्वल पर काम
मिलाप ने बताया है कि 'सत्यमेव जयते 2' का काम वह फिर से शुरू कर रहे हैं। मिलाप जावेरी ने सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम से पूरे तीन महीने बाद मिलने की खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, 'मेरे हल्क, मेरे हीरो, मेरे राम, मेरे जॉन अब्राहम से पूरे तीन महीने के बाद मिलने पर बहुत खुशी हो रही है। अब हमने 'सत्यमेव जयते 2' पर काम शुरू कर दिया है।'
यह फिल्म वर्ष 2018 में आई मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सत्यमेव जयते' का सीक्वल है जिसमें जॉन अब्राहम, दिव्या खोसला कुमार, मनोज बाजपेयी और अमायरा दस्तूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Reunited with my Hulk, my Hero, my Ram, my @TheJohnAbraham after 3 months! ❤️🔥 #SatyamevaJayate2 on the way! 💪 @iamDivyaKhosla @itsBhushanKumar @nikkhiladvani @monishaadvani @madhubhojwani @TSeries @EmmayEntertain pic.twitter.com/3YFW5Hc58z
मिलाप जावेरी के अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीरों में मिलाप और जॉन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया है। उसी तरह फिल्म की शूटिंग के दौरान भी उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी की गई सभी गाइडलाइंस का भरपूर पालन करना होगा। ज्ञात है कि 1 जून को महाराष्ट्र सरकार ने टीवी और फिल्मों के सभी निर्माताओं को शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी है।
लेकिन, फिर भी अभी तक किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। फिल्म की घोषणा के वक्त इसे 2 अक्टूबर 2020 में रिलीज करने के लिए तय किया गया था। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद अब यह फिल्म इस तारीख पर रिलीज होना संभव नहीं है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को KRK ने बताया था बुरा एक्टर, पुराने ट्वीट्स शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स लगा रहे हैं लताड़