आज के सुपरहिट अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म 'बाला' पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ये खतरे के बादल जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती के हैं। खबर यह है कि फिल्म 'बाला' और फिल्म 'पागलपंती' दोनों एक ही दिन यानी 22 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं।
दरअसल जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती पहले 8 नवंबर के दिन रिलीज होनी थी। वहीं निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन हाउस एम्मे एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म मरजावां जिसे मिलाप जावेरी निर्देशित कर रहे हैं 22 नवंबर को रिलीज हो रही थी। चूंकि जॉन की हालिया फिल्म बाटला हाउस का निर्देशन निखिल आडवाणी ने ही किया है और दोनों इससे पहले भी कई फिल्मों पर साथ काम कर चुके हैं, इसी कारण जॉन और निखिल के रिश्ते काफी अच्छे हैं।
3 of 5
ayushmann khurrana
- फोटो : amar ujala mumbai
अपने इन्ही रिश्तों को बरकरार रखने के लिए जॉन ने अपनी फिल्म पागलपंती की रिलीज डेट फिल्म मरजावां को दे दी और उनकी रिलीज डेट यानी 22 नवंबर को फिल्म पागलपंती की रिलीज डेट रख दी। इसी कारण अब आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला और जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती दोनों एक ही दिन रिलीज होंगी। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में आयुष्मान खुराना को अभी सात साल ही हुए हैं, उनकी फिल्मी शुरुआत जॉन अब्राहम निर्माणित फिल्म विकी डोनर से हुई थी।
4 of 5
John Abraham
- फोटो : Social Media
देखा जाए तो जॉन अब्राहम ने ही आयुष्मान खुराना को फिल्मी जगत में लॉन्च किया है। ऐसा पहली बार होगा जब इन्हीं दोनों अभिनेताओं की दो बड़ी फिल्में बॉक्स पर एक साथ रिलीज होंगी। इन्हीं दो फिल्मों के क्लैश को लेकर जॉन कहते हैं " फिल्म 'मरजावां' को सोलो रिलीज से काफी फायदा होगा और मेरी बात से फिल्म के निर्माता भूषण भी सहमत हैं।''
5 of 5
john abraham
- फोटो : social media
जॉन कहते हैं निर्देशक मिलाप जवेरी जमीन से जुड़े इंसान हैं और एक बेहतरीन लेखक भी हैं, जबकि निखिल भी एक अच्छे इंसान है। इसी लिए हमारी दोस्ती काफी मायने रखती है। जॉन का मानना है की उनकी फिल्म पागलपंती एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट इतनी मायने नहीं रखती। वह जब भी रिलीज होगी दर्शकों को उतनी ही पसंद आएगी। इसीलिए 22 नवंबर को दोनों फिल्में पागलपंती और बाला के पास कमाने का पूरा मौका रहेगा।