अभिनेता अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में सिर्फ अर्जुन और रकुल ही नहीं, बल्कि जॉन अब्राहम, नीना गुप्ता, कंवलजीत सिंह और अदिति राव हैदरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म तीन पीढ़ियों तक चलने वाली एक प्रेम कहानी है जिसमें अर्जुन और रकुल आज की पीढ़ी के जोड़े का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जॉन और अदिति को 1947 में देश के बंटवारे के वक्त के एक प्रेमी जोड़े के रूप में दिखाया जाना है।
2 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : Twitter- @TheJohnAbraham
फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी काशवी नायर को सौंपी गई है। जॉन फिल्म के सह निर्माता भी हैं। वह कहते हैं, 'जब मैंने इस फिल्म की पटकथा सुनी तो मुझे तुरंत पता चल गया था कि यह किरदार बहुत ही अहम रहने वाला है। और जब यह किरदार काशवी ने मुझे ऑफर किया तो मेरे लिए इसके लिए मना करना बहुत मुश्किल था।' जॉन पहली बार इस फिल्म में एक सरदार का किरदार निभा रहे हैं।
3 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जॉन और अदिति फिलहाल एक हफ्ते तक अभी इंडोर शूटिंग करेंगे। उसके बाद वह अक्टूबर में टीम के साथ कुछ दिनों के लिए आउटडोर शूट भी करेंगे। निखिल ने कहा कि जॉन पांच महीने के ब्रेक के बाद फिर से काम शुरू करने के लिए बहुत ही उत्साहित थे। हालांकि महामारी ने अभी पीछा नहीं छोड़ा है लेकिन एक निर्माता होने के नाते यह उनका कर्तव्य है कि वह अपनी पूरी टीम को सुरक्षा मुहैया कराएं। उन्होंने बताया कि वह सरकार की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
4 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : Twitter- @aditiraohydari
अदिति भी अपने इस किरदार को पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि यह किरदार उनके लिए बहुत खास है। क्योंकि, यह तीन पीढ़ियां तक चलने वाली एक प्रेम कहानी है। अदिति ने कहा, 'जॉन और मैं एक प्रेमी जोड़े का किरदार निभा रहे हैं जिनकी कहानी वर्ष 1947 की है। हालांकि, वह अधूरी रहती है लेकिन खत्म नहीं होती। फिर अर्जुन की कहानी को भी उसी कहानी से जोड़ा जाता है जोकि आज की पीढ़ी की कहानी होती है। इस तरह की फिल्में आज के समय में बहुत ही कम बनती हैं इसलिए मैंने इस किरदार के लिए तुरंत हां कर दी।'
5 of 5
सत्यमेव जयते
- फोटो : Twitter- @TheJohnAbraham
जॉन अब्राहम इस फिल्म के अलावा मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का भी निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा जॉन भूषण और निखिल के साथ फिल्म 'गोरखा' का भी निर्माण करेंगे। इसका निर्देशन खुद निखिल आडवाणी ही करेंगे और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे।