जिमी शेरगिल, माही गिल और सौरभ शुक्ला स्टारर फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 49 सेकेंड के ट्रेलर में न सिर्फ जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है बल्कि दमदार डायलॉग्स का तड़का भी नजर आ रहा है।
2 of 5
'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' की टीम
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेलर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कहानी एक परिवार की है जो ठाकुरगंज में अपनी गुंडागर्दी के लिए फेमस है। ऐसे में क्या होता है जब परिवार के लोगों की राहें अलग हो जाती हैं। किरदारों में सौरभ शुक्ला और जिमी शेरगिल टशन में नजर आ रहे हैं तो वहीं माही गिल का अंदाज भी दिल जीतने में कामयाब नजर आ रहा है।
3 of 5
'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' ट्रेलर लॉन्च के दौरान जिमी शेरगिल
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के प्रोड्यूसर अजय कुमार हैं तो वहीं डायरेक्शन की बागडोर मनोज कुमार झा ने संभाली है। फिल्म के बारे में अजय कुमार ने बताया कि फिल्म एक पूरा एंटरटेनमेंट का डोज है। इसके साथ ही फिल्म के अंत तक दर्शकों के मन में एक सस्पेंस बना रहेगा। लीड किरदारों के साथ ही फिल्म में नंदिश सिंह, सुप्रिया, पवन मल्होत्रा, मनोज पहवा, मुकेश तिवारी भी मुख्य किरदारों में शामिल हैं।
4 of 5
जिमी शेरगिल और माही गिल
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की पटकथा दिलीप शुक्ला ने लिखी है जो इससे पहले दामिनी, अंदाज अपना अपना, दबंग सहित कई और बेहतरीन फिल्मों का लेखन कर चुके हैं। अजय आगे बताते हैं कि दर्शकों को फिल्म में सही और गलत के बीच एक जोरदार जंग देखने को मिलेगी।
5 of 5
फैमिली ऑफ ठाकुरगंज की टीम
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के ट्रेलर में एक बात जो सबसे दिलचस्प नजर आ रही है वो है फिल्म के डायलॉग्स। दरअसल ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक, व्यूअर्स को एक से एक दमदार डायलॉग्स सुनने को मिलते हैं। जिससे फिल्म के लिए दिलचस्पी बढ़ जाती है। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी डॉ जयंतीलाल ने संभाली है। इसके साथ ही फिल्म का म्यूजिक साजिद-वाजिद ने दिया है। बता दें कि फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होगी।