फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jharkhand actress shot dead in west Bengal howrah Riya Kumari husband Prakash Singh has been arrested

Riya Kumari: अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या में पति गिरफ्तार, लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों ने मारी थी गोली

Thu, 29 Dec 2022 10:18 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 29 Dec 2022 10:18 AM IST
सार

अभिनेत्री रिया कुमारी की लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों ने मारी मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने रिया के पति प्रकाश सिंह को ही गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि ये साजिश उसने ही रची थी। 

विज्ञापन
Jharkhand actress shot dead in west Bengal howrah Riya Kumari husband Prakash Singh has been arrested
रिया कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार को झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी के साथ लूटपाट के प्रयास में असफल होने पर बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, अब अभिनेत्री के पति प्रकाश सिंह को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रकाश सिंह ने ही पत्नी रिया कुमारी की हावड़ा इलाके में डकैती की साजिश रची थी। प्रकाश ने रिया की हत्या का प्लान बनाया और पुलिस को एक झूठी कहानी सुनाई। वहीं, अब हावड़ा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक स्वाति भांगलिया ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने रिया कुमारी की हत्या के मामले में पति प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jharkhand actress shot dead in west Bengal howrah Riya Kumari husband Prakash Singh has been arrested
रिया कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई जानकारी के अनुसार प्रकाश कुमार ने लुटेरों के साथ मिलकर रिया की हत्या की साजिश रची थी। रिया के परिवार वालों ने ही हत्या की खबर मिलने पर प्रकाश पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि वह रिया के साथ बुरा व्यवहार करता था। पुलिस को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा, 'रिया को प्रकाश परेशान करता था। उसने कई बार बेटी पर हाथ ही उठाया था और जान से मारने की धमकी देता था। उसने ही हमारी बेटी का खून किया है।'

Urfi Javed: तुनिशा शर्मा मामले में शीजान खान के सपोर्ट में उतरीं उर्फी जावेद, बोलीं- उसने धोखा दिया होगा लेकिन

विज्ञापन

बता दें कि रिया कुमारी की बुधवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिया कुमारी झारखंड की फेमस अभिनेत्री थीं। पति प्रकाश ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वो कार से अपनी पत्नी और 2 साल की बच्ची के साथ कोलकाता जा रहे थे। तभी कुछ लुटेरों ने उन पर हमला किया और उनसे मुझे बचाने के चक्कर में रिया ने अपनी जान गंवा दी। 

Arijit Singh: अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट रद्द, भाजपा नेता का दावा- 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' से डर गईं ममता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed