फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सक्सेस पार्टी में जाह्नवी और ईशान ने खूब की मस्ती, बजट से दोगुना कमा चुकी है 'धड़क'

Fri, 10 Aug 2018 11:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
jhanvi kapoor and ishaan khattar film dhadak success party
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुगुनी कमाई कर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए हैं और कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। जिसके बाद मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। पार्टी में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ क्रू के लोग भी शामिल हुए। 

jhanvi kapoor and ishaan khattar film dhadak success party
धड़क की सक्सेस पार्टी

जाह्नवी ने इस दौरान शाइनिंग ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस और सिल्वर कलर की सैंडिल पहन रखी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। जाह्नवी कपूर के साथ उनकी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं। दोनों ही बहनें बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस मौके पर जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मस्ती के मूड में दिखाई दिए। सफलता से खुश ईशान खट्टर ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और इतनी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पहुंच गया है इसका मतलब है कि लोगों को ये फिल्म पसंद आ रही है।

jhanvi kapoor and ishaan khattar film dhadak success party
करण जौहर

फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान और प्रोड्यूसर करण जौहर भी पार्टी में मौजूद रहे। दोनों ने मीडिया के सामने पोज भी दिए। पार्टी का थीम ब्लैक रखा गया था जिस वजह से स्टारकास्ट समेत करण जौहर ने भी ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी। बता दें कि करण जौहर ने ही फिल्म के प्रमोशन का जिम्मा उठा रखा था और फिल्म की घोषणा से लेकर रिलीज तक वो खुद ही सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
jhanvi kapoor and ishaan khattar film dhadak success party
धड़क की सक्सेस पार्टी

'धड़क' की बात करें तो फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेशों में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है। जो कि मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी वर्जन है। 'सैराट' को निर्देशक नागराज मंजुले ने बनाई थी। 4 करोड़ के बजट में बनीं 'सैराट' ने 110 करोड़ रुपये कमाए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed