बॉलीवुड के दमदार अभिनेता जयदीप अहलावत जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और निकिता दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ‘ज्वेल थीफ’ को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस बीच आज हम बात करेंगे जयदीप अहलावत के उन शानदार नेगेटिव किरदारों की, जिन्होंने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई।
Jaideep Ahlawat: ‘ज्वेल थीफ’ से पहले विलेन बनकर कब-कब छाए जयदीप अहलावत? देखें पूरी लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:35 PM IST
सार
Jewel Thief: जयदीप अहलावत की गिनती बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। वह इन दिनों फिल्म 'ज्वेल थीफ' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनका किरदार नकारात्मक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन