{"_id":"67360314e9100d777f055342","slug":"jaya-bachchan-new-film-name-dil-ka-darwaaza-khol-na-darling-people-were-surprised-to-see-her-different-style-2024-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DKDKND: 'दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग' में दिखेंगी जया बच्चन, अभिनेत्री का अलग अंदाज देख लोग हुए हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
DKDKND: 'दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग' में दिखेंगी जया बच्चन, अभिनेत्री का अलग अंदाज देख लोग हुए हैरान
फिल्म 'क्वीन' और 'सुपर 30' जैसी शानदार फिल्म का निर्देशन कर चुके विकास बहल इन दिनों अपनी नई फिल्म 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' बना रहे हैं। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन, सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग
- फोटो : इंस्टाग्राम- टिप्स फिल्म्स ऑफिशियल
2025 में आएगी फिल्म
निर्माताओं ने गुरुवार (14 नवंबर) को इस फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया। तस्वीर में जया बच्चन मस्ती भरे मूड में देखा जा सकता है। वह वामिका और सिद्धांत के साथ एक म्यूजिक बैंड का हिस्सा नजर आ रही हैं। निर्माताओं के एलान के मुताबिक यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सोशल मीडिया पर पहली झलक साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "प्यार और हंसी का ताला खोलते हुए, 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' 2025 में पर्दे पर! क्या आप चाबी घुमाने के लिए तैयार हैं?" इस घोषणा ने कई फिल्म प्रेमियों को उत्साहित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रम संबंधी समिति की सदस्य बनीं जया बच्चन
- फोटो : ANI
जया बच्चन को देखकर लोग हैरान
इस फिल्म के पोस्टर पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह मजेदार लग रहा है।" एक शख्स ने लिखा, "चलो चलें!"। इसके अलावा लोग जया बच्चन के इस अंदाज को भी देखकर हैरान है। दरअसल, जया को अक्सर गंभीर भाव में देखा जाता है। वहीं, पोस्टर में वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, यही वजह है कि तस्वीर को देखकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि इसमें दिखने वाली अभिनेत्री जया बच्चन ही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।