भारत के सबसे चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा इस हफ्ते अपने शो पर छोटे नवाब सैफ अली खान का स्वागत करते नजर आएंगे। इस मौके पर सैफ अपनी अगली फिल्म 'जवानी जानेमन' के पूरे कलाकारों के साथ दिखेंगे, जिनमें तब्बू, चंकी पांडे, अलाया फर्नीचरवाला, फरीदा जलाल और कुब्रा सैत शामिल हैं। सैफ पहली बार 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने सारे कलाकारों के साथ मिलकर खूब मस्ती की, और अपने बेटे तैमूर के बारे में कुछ खुलासे भी किए।
2 of 5
सैफ अली खान और कपिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कपिल ने अपने चिर परिचित अंदाज में उत्सुकतावश 'नवाब' से जानना चाहा कि क्या वो भी किसी सामान्य आदमी की तरह घर के काम में हाथ बंटाते हैं? जब उन्होंने सैफ से पूछा कि क्या उन्होंने कभी ऑटो रिक्शा की सवारी की है? इस सवाल का जवाब देते हुए सैफ ने बताया, 'मैं बहुत बार ऑटो रिक्शा में बैठा हूं, क्योंकि मुंबई के ट्रैफिक में छोटे वाहनों में ट्रैवल करना ज्यादा सुविधाजनक होता है। मैंने आखिरी बार ऑटो रिक्शा की सवारी तब की थी, जब मैं तैमूर के साथ एक राइड पर बाहर गया था।'
3 of 5
द कपिल शर्मा शो में सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो कभी अपने घर की छत या बरामदे में सोए हैं? तो इस अतरंगी प्रश्न का उत्तर देते हुए नवाब बोले, 'मुझे याद है जब मैं पटौदी हाउस जाता था तो मैं अपनी दादी के साथ बरामदे में खुली जगह में सोता था।'
4 of 5
कपिल शर्मा और सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ ने आगे बताया कि किसी भी सामान्य पुरुष की तरह वे भी अपना गुजारा चलाने के लिए नौ से पांच तक प्राइवेट नौकरी करते हैं। सैफ ने यह भी बताया कि बचपन में उन्होंने अपने पिता के बटुए से कुछ पैसे चुराए थे।
5 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह चर्चा तब और मजेदार हो गई जब कपिल ने सैफ से पूछा कि उनकी पत्नी करीना उन्हें किस नाम से पुकारती हैं? सैफ ने इस सवाल को टालते हुए उल्टा कपिल की टांग खींचना शुरू कर दिया, क्योंकि जब करीना इस शो में उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रमोशन के लिए आई थीं, तब कपिल ने करीना के साथ खूब फ्लर्ट किया था।
पढ़ें: सास-बहू सीरियल ने मारी बाजी, Bigg Boss 13 और कपिल शर्मा को हुआ नुकसान, देखें TRP की टॉप 10 लिस्ट