कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया के साथ ही साथ देश में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए एक बार फिर से लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस बार इलाकों को अलग अलग जोन्स में बाटकर कुछ रियायतें दी हैं। जिसमें शराब की दुकानों का खुलना भी शामिल है और इस फैसले पर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपनी राय रखी है।
शराब की दुकान खोलने के फैसले को जावेद ने बताया विनाशकारी, ट्रोलर बोला- 'लगता है आपने छोड़ दी', मिला ये जवाब
दरअसल लॉकडाउन तीन के पहले ही कोरोना के संक्रमण के आधार पर सभी इलाकों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांट दिया गया था। वहीं ग्रीन जोन में शामिल जिलों में शराब और पान का दुकानें खुले रहने की भी इजाजत दी गई है। केंद्र सरकार के इस फैसले पर मशहूर लेखर जावेद अख्तर का ट्वीट वायरल हो रहा है।
जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें खोलने से विनाशकारी परिणाम सामने आएंगे। ऐसे किसी भी मामले में सभी सर्वेक्षणों के अनुसार आजकल घरेलू हिंसा काफी हद तक बढ़ गई है। वहीं, शराब बच्चों और औरतों के लिए इन दिनों को और भी ज्यादा खतरनाक बना देगी।'
Opening liquor shops during the lock down will only bring disastrous results . In any case according to all the surveys nowadays domestic Violence has increased to a large extent .liquor will make these days even more dangerous of for women and children .
जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जहां उनकी बात को सही ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी कर रहे हैं। वहीं इस ट्वीट पर जब एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, 'लगता है आपने छोड़ दी है।' इस पर जावेद ने करारा जवाब देते हुए लिखा, '30 जुलाई 1991 को आखिरी बार पी थी।'
30th July 1991was the last day of my drinking .
इस ट्वीट के अलावा भी कई ट्विटर यूजर्स को जावेद अख्तर ने जवाब दिया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में मोदी सरकार का भी जिक्र कर रहे हैं। गौरतलब है कि ग्रीन जोन में खुलने वाली इन शराब की दुकानों पर खरीददारों को छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी। इसके साथ ही दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग खड़े नहीं हो सकेंगे।