प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के चलते आज (22 मार्च) को देश में आज लोगों ने जनता कर्फ्यू का पालन किया। वहीं पीएम मोदी की अपील के चलते शाम पांच बजे देशवासियों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे योद्धाओं को सलाम करने के लिए ताली-थाली, घंटी आदि बजाना शुरू कर दिया है। सलाम करने का आलाम कुछ ऐसा था कि लोग पांच बजने तक का इंतजार नहीं कर पाए और पांच बजे के पहले ही ताली और थाली बजाना शुरू कर दिया। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं रहे।
coronavirus: बॉलीवुड सितारों ने किया योद्धाओं को सलाम, अक्षय कुमार तो सच में खिलाड़ी निकले
तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने एक बूमररैंग वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks) on
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने भी इस खास पल को अपने परिवार के साथ एन्जॉय किया। वीडियो में वरुण के साथ उनका परिवार भी नजर आ रहा है।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी अपनी छत पर खड़े होकर थाली बजाई है। अमीषा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अमीषा के साथ ही साथ उनके आस पड़ोस के लोग भी नजर आ रहे हैं।
Our fight doesn’t stop here ... be safe and continue self isolation 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 @narendramodi
A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने घर की दीवार पर खड़े होकर ताली बजाई, अक्षय के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ ही मिनटों में वीडियो वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार के साथ वीडियो में ऋतिक रोशन और साजिद भी नजर आ रहे हैं।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on