दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आए थे। 'धड़क' की सक्सेस के बाद जाह्नवी कपूर के पास फिल्मों की लाइन लग गई।
अगले साल जाह्नवी कपूर के पास 2 बड़ी फिल्में है। पहली मल्टीस्टारर फिल्म तख्त और दूसरी रणभूमि। अब खबर आ रही है कि जाह्नवी कपूर के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है लेकिन बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक- जाह्नवी अपनी अगली फिल्म में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने जा रही हैं।
फिल्म को शरन शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। बात करें 'रणभूमि' की तो इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ वरुण घवन नजर आने वाले हैं। फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म धड़क के निर्देशक शशांक खेतान पहले ही जाह्नवी के काम से काफी प्रभावित हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
बता दें 'शतरंज के खिलाड़ी' में कत्थक देखकर जाह्नवी इन दिनों कत्थक की ट्रेनिंग ले रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने गोवा फिल्म फेस्टिवल में दी थी। जाह्नवी ने कहा था मैं जल्द ही में अपनी फिल्म में कत्थक करती नजर आउंगी। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की मल्टीस्टारर 'तख्त' हो सकती है।
बता दें हाल ही में जब जाह्नवी दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में पीले रंग की साड़ी में पहुंची थीं तो सबी को उन्हें देखकर श्रीदेवी की याद आ गई। फिल्म चांदनी में श्रीदेवी ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।