जाह्नवी कपूर और ईशान कपूर की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है जिसका नतीजा फिल्म 'धड़क' का बेहतरीन कलेक्शन है। जहां फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत करते हुए 8.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 8 करोड़ के करीब रहा। ऐसे में कुल मिलाकर फिल्म ने 2 दिन में 16 करोड़ की कमाई कर ली है।
इस बीच डीएनए से बात करते हुए जाह्नवी कपूर बताया कि लोगों को उनसे सिर्फ इसलिए प्यार या नफरत नहीं करनी चाहिए क्योंकि वो किसी की बेटी हैं। उन्होंने कहा- मैं खुद को साबित करना चाहती हूं। यहां जाह्नवी ने नेपोटिज्म पर भी बात की।
जाह्नवी ने कहा- 'मुझे नपोटिज्म समझ नहीं आता है लेकिन हम इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते हैं कि यह सभी जगह है। मेरा मानना है कि अगर कोई इंसान किसी मौके को गंभीरता से नहीं लेता है तो यह गलत है। हर किसी को अपने आप को साबित करने का मौका मिलना चहिए। बेशक मुझे बॉलीवुड में आसानी से एंट्री मिल गई हो लेकिन मैं हर अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए तैयार हूं।'
4 of 4
Ishaan khattar and jhanvi kapoor
'धड़क' फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली है। यानी कि कुल मिलाकर 'धड़क' को वर्ल्ड वाइज 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'धड़क' में मुख्य रूप से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा है। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है।