आज के दौर में अगर घर में कोई नई डिश बनी हो या फिर घूमने जाएं हर कोई सोशल मीडिया पर अपडेट जरूर देता है। इसी तरह से सेलिब्रिटीज भी अपने सोशल हैंडल से रोजाना कोई न कोई नई अपडेट देते रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। कोई अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर कर रहा है तो कोई निजी जिंदगी के पलों को साझा कर रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट।
2 of 11
जान्हवी कपूर
- फोटो : insta
अभिनेत्री जान्हवी कपूर इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एक के बाद एक अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इस समय एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म 'गुडलक जैरी' को लेकर चर्चा में हैं लेकिन वह गुडलक जैरी से रेड चेरी बन गई हैं। अरे ये हम नहीं वो खुद कह रही हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'अगर जैरी एक चेरी होती'। एक्ट्रेस जान्हवी को रेड चेरी कलर गाउन में किलर पोज देते देखा जा सकता है।

3 of 11
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : insta
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल लूट लेती हैं लेटेस्ट तस्वीरों में भी उनकी शोख अदाएं और कातिलाना अंदाज नजर आ रहा है, व्हाइट कलर के पर्ल से कढ़े हुए आउटफिट में उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रहे हैं।
4 of 11
रणवीर सिंह
- फोटो : insta
अभिनेता रणवीर सिंह अपने जुदा और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका हर एक लुक फैंस को हैरान कर देता है। इस बार रणवीर सिंह ने स्टाइलिश लुक में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन दिया, 'देखो मगर प्यार से'!
5 of 11
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : insta
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, आज उन्होंने अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी ये फोटोज सिंगापुर आर्ट म्यूजियम की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस को कूल अंदाज में मस्ती भरे पोज देते देखा जा सकता है।