दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में है। दर्शकों और समीक्षकों से लेकर फिल्मी सितारे भी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इसी फेरिस्त में अब अभिनेत्री जान्हवी कपूर का नाम भी शुमार हो गया है। बीते दिनों जान्हवी ने भी यह फिल्म देखी। उन्हें यह फिल्म इतनी पसंद आई कि वह सोशल मीडिया पर इस फिल्म की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाईं।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'छपाक' से जुड़ी एक स्टोरी साझा की। इस स्टोरी में उन्होंने 'छपाक' और दीपिका की तारीफ करते हुए इसे एक रोचक बहादुर, संवेदनशील और आत्मा को छू लेने वाली फिल्म करार दिया।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : social media
इसके आगे उन्होंने लिखा, 'आज के समय की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक।' इन तारीफ से भरे शब्दों के बाद जान्हवी ने दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी और निर्देशक मेघना गुलजार को इस खूबसूरत फिल्म के लिए शुक्रिया भी कहा।

4 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' छह दिनों में कुल 26.53 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। फिल्म ने जहां, शुक्रवार को 4.77 करोड़, शनिवार को 6.90 करोड़, रविवार को 7.35 करोड़, सोमवार को 2.35 करोड़, मंगलवार को 2.55 करोड़ और बुधवार को 2.61 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
5 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं 'छपाक' के साथ ही रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की बात करें तो यह फिल्म बुधवार की 16.72 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शुमार हो चुकी है। यह फिल्म अभी तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।