फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: सेल्फी-शहजादा की हवा निकली तो वीकेंड पर और गाढ़ा हुआ पठान का रंग, एंट मैन ने भी चौंकाया

Mon, 06 Mar 2023 07:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Mar 2023 07:41 AM IST
विज्ञापन
Sunday Box Office Report: Pathaan Akshay kumar Selfiee Shehzada Ant Man And The Wasp Quantumania Collection
अक्षय कुमार-शाहरुख खान-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में कहने को तो इन दिनों चार फिल्में लगी हुई हैं। मगर, जो दर्शकों को खींच पाने में कारगर होती दिख रही है, वह है सिर्फ 'पठान'। 40 दिन बाद भी शाहरुख खान की फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि इस फिल्म का कलेक्शन खुद यह गवाही दे रहा है। इसके बाद अगर कोई फिल्म ध्यान खींच रही है तो वह एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया है। इनके अलावा दो और फिल्में थिएटर्स में लगी हैं- अक्षय कुमार की सेल्फी और कार्तिक आर्यन की शहजादा, लेकिन दोनों की ही हालत टाइट है। इतवार किस फिल्म के लिए कितना शगुन लेकर आया, आइए जानते हैं....

Sunday Box Office Report: Pathaan Akshay kumar Selfiee Shehzada Ant Man And The Wasp Quantumania Collection
सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया

सेल्फी
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'सेल्फी' से पहले ही दिन दर्शकों को काफी निराश किया। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी नजर आए हैं। ओपनिंग डे पर ही फिल्म का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि इसने अपनी भविष्यवाणी खुद कर दी। बता दें कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 2.55 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे सप्ताह इस फिल्म के कारोबार में और ज्यादा गिरावट आ गई। फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है। हालांकि वीकेंड होने की वजह से 'सेल्फी' की कमाई बढ़ी जरूर है, मगर ऐसी नहीं कि फिल्म की नैया पार लगे। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे रविवार को इस फिल्म ने 62 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई अब 16.54 करोड़ रुपये हो गई है।

Sunday Box Office Report: Pathaan Akshay kumar Selfiee Shehzada Ant Man And The Wasp Quantumania Collection
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

शहजादा
अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' का दर्शकों को काफी इंतजार था। 'भूल भुलैया 2' के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि कार्तिक एक बार फिर सिनेमाघरों में बाजी मारते नजर आएंगे। मगर ऐसा नहीं हो पाया है। फिल्म 'शहजादा' का जादू नहीं चल पाया है। फिल्म के तीसरे रविवार (17वें दिन) के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने 43 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 31.52 करोड़ रुपये हो गया है।
Priyanka-Nick: पेरिस में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए प्रियंका- निक, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Report: Pathaan Akshay kumar Selfiee Shehzada Ant Man And The Wasp Quantumania Collection
पठान - फोटो : social media

पठान
25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई पठान की रिलीज को आज 41वां दिन है। यह फिल्म लगातार मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर डटी है। दर्शकों के बीच इस फिल्म का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों से सजी फिल्म पठान के कारोबार में एक बार फिर वीकेंड में इजाफा देखा गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 40वें दिन (छठे रविवार) को इस फिल्म ने 2.80 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 534.78 करोड़ रुपये हो गया है।
Vivian-Nouran : मिस्र की इस हसीना संग विवियन डीसेना ने रचाई सीक्रेट वेडिंग , पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

विज्ञापन
Sunday Box Office Report: Pathaan Akshay kumar Selfiee Shehzada Ant Man And The Wasp Quantumania Collection
एंट-मैन एंड द वास्प- क्वांटोमेनिया - फोटो : सोशल मीडिया

एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' कार्तिक की 'शहजादा' के साथ 17 फरवरी 2023 को रिलीज हुई। पहले दिन से ही यह शहजादा को कड़ी टक्कर दे रही है। पठान के बाद अगर दर्शक किसी फिल्म को पसंद कर रहे हैं तो वह एंट मैन ही है। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ इसके कलेक्शन पर भी असर पड़ा है, लेकिन तीसरे वीकेंड पर एक बार फिर इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखा गया है। 17वें दिन (तीसरे रविवार) को फिल्म का कलेक्शन 1.7 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 45.02 करोड़ रुपये हो गया है।
Smriti Irani: जब जान्हवी कपूर की वजह से ट्रोल हुईं स्मृति ईरानी, यूजर्स ने लगा दी थी सोशल मीडिया पर क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed