पूरा विश्व हाल फिलहाल में कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है। इस बीच इसका एक बड़ा असर सिनेमा पर भी देखने को मिला है। कोरोना वायरस के कहर के चलते अधिकतर सितारे सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर ये सामने आता जा रहा है कि सितारे अपना वक्त कैसे बिता रहे हैं।
Coronavirus: बहन खुशी के साथ कुछ ऐसे एन्जॉय कर रही हैं जान्हवी, देखें तस्वीरें
एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना जैसे सितारे कविता लिखने और पढ़ने पर अपना वक्त दे रहे हैं तो वहीं कटरीना गिटार बजाती नजर आ रही हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
दरअसल क्वॉरेंटाइन का पूरा वक्त जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ बिता रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक तरफ जहां जान्हवी अपनी बहन के साथ मस्ती कर रही हैं तो वहीं उन्होंने एक पेंटिंग भी बनाई है। इस पेंटिंग की तस्वीर के साथ जान्हवी ने कैप्शन में लिखा- स्टेट ऑफ माइंड।
A post shared by Janhvi Kapoor / Drashti Dhami (@janhvi.drashti) on
इसके अलावा जान्हवी कपूर का एक बूमररैंग वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में जान्हवी जहां कैमरे की ओर देख रही हैं तो वहीं खुशी कपूर नूडल्स खाती दिख रही हैं। इन दोनों की तस्वीरों और वीडियोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
वैसे बात जान्हवी के फिल्मी करियर की करें तो जान्हवी अभी तक फिल्म धड़क में नजर आई हैं। इस फिल्म से ही जान्हवी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। वहीं इसके बाद जान्हवी घोस्ट स्टोरीज की एक कहानी में भी नजर आ चुकी हैं। गौरतलब है कि जान्हवी की आने वाली फिल्मों में तख्त, दोस्ताना 2 और गुंजन सक्सेना की बायोपिक शामिल हैं।