एक समय था जब बॉलीवुड में प्यार-मोहब्बत की कहानी बताने वाली फिल्मों की भरमार थी। समय बीता कंटेंट में बदलाव हुआ और फिर सामाजिक मुद्दों को बड़े पर्दे पर दर्शाया जाने लगा। जब इन फिल्मों को दर्शकों के द्वारा पसंद किया जाने लगा तो वह कंटेट उठाया गया जिसे आज भी हमारे समाज में 'टैबू' माना जाता है। पैडमैन, हेलमेट और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों के बाद अब 10 जून को रिलीज होने वाली है नुसरत भरूचा की फिल्म जनहित में जारी। जनहित में जारी फिल्म उस विषय पर आधारित है, जिसके बारे में आज भी समाज में खुलेआम बात करना पाप समान माना जाता है।
2 of 4
‘जनहित में जारी’
- फोटो : Instagram
जनहित में जारी एक ऐसी लड़की की कहानी है जो रुढ़िवादी और कट्टर समाज के बीच लोगों को सुरक्षित सेक्स के लिए जागरूक कर रही हैं। इस फिल्म में नुसरत ने एक आम सी लड़की का किरदार निभाया है, जिसकी जिंदगी शादी और करियर के बीच फंसी होती है। वह बतौर सेल्स गर्ल एक कंपनी जॉइन करती है और उसे वहां कंडोम बेचने की नौकरी दी जाती है। इस दौरान कैसे वह लोगों को जागरूक करती हैं, यही फिल्म की पूरी कहानी है।
3 of 4
'जनहित में जारी'
- फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में ऐसी फिल्में लोगों के लिए एक बड़ी सीख हैं। दर्शकों को हंसाने के अलावा इस फिल्म में अबॉर्शन जैसे विषय पर भी गंभीरता से बात की गई है। इस फिल्म का निर्देशन जय बसंतू ने किया है और कहानी लिखी है राज शांडिल्य और दीपक सिंह ने। इस फिल्म में नुसरत भरूचा के अलावा परितोष त्रिपाठी, अनुद सिंह ढाका और विजय राज आदि शामिल हैं।
4 of 4
जनहित में जारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब बात करते हैं जनहित में जारी के ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्में दर्शकों को ज्यादा हिट करती हैं। मेकर्स को यही उम्मीद जनहित में जारी से भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैसे तो इस फिल्म का बजट 20 से 25 करोड़ रुपये के आस-पास बताया जा रहा है, लेकिन एड और प्रमोशन सब मिलाकर फिल्म का बजट 30 से 35 करोड़ रुपये है। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म बड़ा धमाका करने में सफल रहेगी। माना जा रहा है कि जनहित में जारी पहले दिन 3 से 4 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर सकती है।