पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र में 'सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल' करने की बात कही गई थी। पत्र मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं सलमान की सिक्योरिटी को भी टाइट कर दिया गया है। बता दें कि इस वक्त अभिनेता, हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' (जिसका नाम बदलकर 'भाईजान' कर दिया गया है) की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Salman Khan Security: 'कभी ईद कभी दिवाली' के सेट पर बढ़ी सुरक्षा, ऐसे रखा जा रहा है भाईजान का ख्याल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन