आने वाले नवंबर महीने में 50 साल के होने जा रहे उत्तर प्रदेश के भदोही में जन्मे अभिनेता जमील खान ने कैमरे के सामने अभिनय के भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। ‘हम दिल दे चुके सनम’ का निमेश आपको याद हो न हो, लेकिन ‘गुल्लक’ के संतोष मिश्रा को इसे देखने वाले कभी न भूल पाएंगे। सोनी लिव पर प्रसारित वेब सीरीज ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन आ चुका है और इस सीजन में बड़े होते बच्चों के साथ कितना बदले हैं संतोष मिश्रा, आइए जानते हैं।
2 of 5
जमील खान-गुल्लक 4
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपका फिल्म ‘श्रीकांत’ में निभाया ए पी जे अब्दुल कलाम का किरदार शानदार रहा। अब जो ‘गुल्लक’ के मिश्रा जी हैं, वह कितने करीब हैं आपके एहसासों के?
बहुत ज्यादा करीब हैं। कई बार ऐसा लगता है कि इस सीरीज के लेखकों ने मेरी बातें सुन रखी हैं। जो बातें मैं आम जिंदगी में कहता हूं, जो मैं सोचता हूं, संतोष मिश्रा ऐसा है या जो संतोष मिश्रा ऐसा है जिससे जमील खान इतना मिलता जुलता है। दोनों का फर्क अब एक दूसरे में विलीन होता जा रहा है।
3 of 5
जमील खान-गुल्लक 4
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भदोही से मुंबई की यात्रा को पीछे मुड़कर देखते हैं तो क्या याद आता है?
मैं मुंबई रंगमंच के लिए आया था। शेरवुड, कॉलेज नैनीताल से पढ़ाई की। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। और, यहां मैंने मुंबई यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में एमएम किया। मकसद यही था कि कम से कम दो साल रहने को छत तो मिल जाएगी। उसके साथ साथ मैंने थियेटर शुरु किया और मेरी खुशकिस्मती कि मैं नसीर भाई (नसीरुद्दीन शाह) के साथ जुडा। मेरी बदकिस्मती ये रही कि मुझे मालूम भी नहीं था कि एक्टिंग स्कूल जैसी कोई चीज होती है।
4 of 5
जमील खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भदोही के आप, बाबू पट्टी, प्रतापगढ़ के अमिताभ बच्चन और दोनों शेरवुड के पढ़े हुए..
उनके साथ मेरी पहली मुलाकात हुई फिल्म ‘चीनी कम’ में। मैंने उनको बताया कि आपसे मेरी पहले तीन और मौकों पर मुलाकात हो सकती थी लेकिन मैंने नहीं की। मैं आपसे एक सह कलाकार के तौर पर मिलना चाह रहा था। अमिताभ बच्चन से मेरा पहला आमना सामना हुआ एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में। वह कुछ रिकॉर्ड करके निकल रहे थे और मैं अंदर जा रहा था, मैं जानबूझकर उनसे नहीं मिला..
5 of 5
जमील खान-गुल्लक 4
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन से इन तीन मुलाकातों का पूरा किस्सा खुद सुनिए जमील खान से इस वीडियो इंटरव्यू में। साथ में हैं गुल्लक सीरीज के अन्नू मिश्रा यानी वैभव राव गुप्ता और अमन यानी हर्ष मायर।