तमाम विवादों से घिरने और आलोचनाओं की मार झेलने के बावजूद टीजे ग्नानवेल की तमिल फिल्म 'जय भीम' दर्शक वर्ग में अपनी जगह बना रही है। दर्शक न तो इसे देखने से पीछे हट रहे हैं और न ही इसकी तारीफ करने से। साउथ के सुपरस्टार सूर्या द्वारा अभिनित यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब 'जय भीम' ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है जिसे लेकर इसकी टीम को बधाइयां मिल रही हैं।
2 of 5
जय भीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह फिल्म अब 'द शौशैंक रिडेम्प्शन' को पछाड़कर सबसे अधिक रेटिंग वाली आईएमडीबी (IMDb) फिल्म बन गई है। 'जय भीम' को 10 में से 9.6 रेटिंग मिली है।
3 of 5
जय भीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते दो नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई इस फिल्म ने महज इतने ही दिनों में आईएमडीबी रेटिंग में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। लगातार विरोध और विवादों के बावजूद आईएमडीबी की लिस्ट में पहले स्थान पर आना वाकई बड़ी बात है।
4 of 5
जय भीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ के निर्देशक टीजे ग्नानवेल ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। वही इसके लेखक भी हैं। मद्रास हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस चंद्रा के एक चर्चित केस पर आधारित यह फिल्म तमिलनाडु की एक जनजाति के उत्पीड़न को दिखाती है। फिल्म में सुपरस्टार सूर्या के अलावा लिजोमोल जोस, के मणिकंदन, राजिशा विजयन, राव रमेश और प्रकाश राज जैसे स्टार्स ने भी दमदार अभिनय किया है।
इस फिल्म की रिलीज के बाद तमिलनाडु के वन्नियार समुदाय के लोगों ने इसके कुछ सीन्स के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद से मुख्य अभिनेता सूर्या को लगातार निशाना बनाया जा रहा था। इसी बीच निर्देशक टीजे ग्नानवेल ने तमिल भाषा में लिखा हुआ एक माफीनामा जारी करते हुए कहा था कि फिल्म के माध्यम से उनका किसी व्यक्ति या समुदाय का अपमान करने का इरादा नहीं था। जिन्हें भी इससे ठेस पहुंची उनके प्रति वे दिल से खेद व्यक्त करते हैं।