बॉलीवुड के
'दबंग खान' यानी सलमान खान और उनकी फिल्म
'रेस 3' की टीम इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में 'रेस 3' की पूरी स्टार कास्ट को सलमान के भांजे आहिल की बर्थडे पार्टी पर जमकर मस्ती करते देखा गया है। पार्टी में जैकलीन फर्नांडीस फिल्म 'किक' के गाने 'जुम्मे की रात' पर शानदार डांस की वजह से काफी चर्चा में है।
30 मार्च को सलमान के भांजे आहिल का बर्थडे था। पूरी खान फैमली सहित सलमान की बहन अर्पिता ने बेटे का बर्थडे दुबई के Cipriani Yas आईलैंड पर सेलिब्रेट किया। इस मौके पर 'रेस 3' की पूरी टीम ने काफी मस्ती की। जैकलीन का मस्ती भरा वीडियो सामने आया है जिसमें वह 'जुम्मे की रात' पर थिरकते हुए नजर आईं।
जैकलीन के साथ अर्पिता खान ने भी 'जुम्मे की रात' गाने पर जमकर ठुमके लगाए। गौरतलब है कि इस बार आहिल का जन्मदिन मुंबई में सेलिब्रेट होना था मगर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की अबु धाबी में हो रही है शूटिंग की वजह से डेस्टिनेशन बर्थडे पार्टी प्लान की गई।
आपको बता दें, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' की फिल्म 'रेस' का तीसरा सीक्वल है। इस फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा डेजी शाह, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। 'रेस 3' जून में ईद पर रिलीज होगी।