बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ हाल ही में सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर दिखाई देंगे। शो के दौरान जैकी जमकर मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही वह अपने से जुड़े कई किस्से साझा भी करते नजर आएंगे। जैकी ने यहां उस किस्से के बारे में भी बताया जब उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। शो पर जैकी ने फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' में अपने को-स्टार डॉगी को लेकर भी मजेदार बातें भी साझा कीं।
जैकी श्रॉफ को कुत्ते ने काट लिया था, तब से आज तक कभी नहीं करते ये काम
जैकी ने बताया कि उसके पास एक प्रॉपर एसी वैन थी, उसका शूटिंग का एक टाइम था... मोती हमारा। जब वो आता था तभी शूटिंग की जाती थी। यानी रियल स्टार जाहिर तौर पर हमारा मोती ही था।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
जैकी ने आगे कहा, 'जितने भी आस-पास डॉग लवर हैं, बहुत अच्छी बात है। मैं भी हूं लेकिन दूर से हूं। मैं बहुत सी चीजें करता हूं मगर मैं उनके साथ चिपक नहीं सकता हूं बस। क्योंकि उसने मुझे एक बार काटा था। इसमें उसकी भी गलती नहीं मेरी भी नहीं थी। मैं कुर्सी पर बैठने जा रहा था, वो उस पर सो रहा था, उसे लगा कुछ मेरे ऊपर आ रहा और उसने मुझे काट लिया, दो बार। उसके बाद से मैं उसके साथ जब भी वक्त बिताता था तो सिर पर हाथ फेरता और बिस्किट खिलाता था।'
जैकी ने आगे कहा, 'मुझे जानवरों से बेहद प्यार है, लेकिन में साथ में नहीं सोता हूं और मैं जब देखता हूं कि कुत्ते के छोटे बच्चे सड़क पर हैं, गाड़ियां जा रहीं आजू-बाजू किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। तो मेरा दिल टूट जाता है।'
जैकी कहते हैं, 'मैं चाहता हूं कि उनके लिए हर जगह एक शेल्टर होगी चाहिए, खाने की जगहें होनी चाहिए। हमें भी अपने साथ कुछ खाने की चीजें रखनी चाहिए, उन्हें खिलाते रहना चाहिए'। जैकी श्रॉफ की इन बातों को सुनकर सभी ने उनकी खूब सराहना की।