फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सुपरस्टार के गाली देने पर सेट से भाग गए थे संजय लीला भंसाली, अब वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 05 Feb 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff made Sanjay Leela Bhansali run away from the set of film parinda
संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 10 दिन में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में इस‌ फिल्म ने 'बाहुबली' का रिकॉर्ड तक तोड़ डाला। इतनी कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक पाया।

Jackie Shroff made Sanjay Leela Bhansali run away from the set of film parinda
संजय लीला भंसाली

भंसाली के जज्बे ने उन्हें टूटने नहीं दिया। हालांकि विरोध के दौरान वो डिप्रेशन में चले गए थे और उन्होंने सिगरेट पीना शुरू कर दिया था। हाल ही में भंसाली से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसमें जैकी श्रॉफ ने उन्हें सेट पर गाली दे दी थी। इसके बाद वो शूटिंग छोड़ कर भाग गए थे।

Jackie Shroff made Sanjay Leela Bhansali run away from the set of film parinda
संजय लीला भंसाली

MAMI 2015 में एक इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने यह किस्सा शेयर किया था। जिसका वीडियो अब सामने आया है। इस सेशन में अनुराग कश्यप जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और विधु विनोद चोपड़ा से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'परिंदा' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff made Sanjay Leela Bhansali run away from the set of film parinda
जैकी श्रॉफ

फिल्म में संजय लीला भंसाली विधु विनोद चोपड़ा के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। जैकी श्रॉफ ने कहा, 'मैं डबिंग कर रहा था। वापस कर मेरा बचपन। मेरी जवानी जो जेल के अंधेरों में काटी है। फिर कुछ लाइन भूल गया तो 'मौशी' निकल गया होगा। मौशी एक मराठी गाली होती है। तो इतना सुनते ही भंसाली भाग गया पीछे से।'

विज्ञापन
Jackie Shroff made Sanjay Leela Bhansali run away from the set of film parinda
जैकी श्रॉफ

'मेरा रिकॉर्डिस्ट बोला- तुम्हारा ‌असिस्टेंट भाग गया। मैंने पूछा- क्यों। तो बोला- मुझे नहीं पता। फिर आनंद थिएटर में विनोद का फोन आया। वो बोले- तूने ऐसा क्या बोल दिया। मैं बोला- पता नहीं क्या बोला। तो विनोद बोले- यार वो कह रहा है कि तूने कुछ बोल दिया तो वो निकल गया। वो भागा क्योंकि मैंने मौशी-पौशी कुछ बोला था। मुझे नहीं लगता अब वो मेरे सा‌थ कभी काम करना चाहेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed