{"_id":"5a78218f4f1c1b87268b844f","slug":"urmila-matondkar-shared-birthday-picture-with-cake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 साल छोटे कश्मीरी से शादी कर फरजाना खान बन गई थीं ये एक्ट्रेस, पति ने यादगार बना दिया बर्थडे ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
10 साल छोटे कश्मीरी से शादी कर फरजाना खान बन गई थीं ये एक्ट्रेस, पति ने यादगार बना दिया बर्थडे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Feb 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
Urmira Matondkar
रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें उर्मिला मोमबत्ती को बुझाते हुए नजर आईं।
Urmira Matondkar
इन तस्वीरों को उर्मिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें मोमबत्ती बुझाने का उनका अंदाज फैंस को खूब भा रहा हैं। इस तस्वीर में उर्मिला सिर पर टोपी लगाए केक के सामने बैठकर मोमबत्तियों को बुझा रही हैं जिसे देखकर आपको 'रंगीला' फिल्म की याद जरूर आ जाएगी।
Urmira Matondkar
उर्मिला के इस खास दिन पर उनके पति मोहसिन अख्तर ने इंस्टाग्राम पर उन्हें बेहतरीन तरीके से बधाई दी हैं। मोहसिन ने लिखा - 'लोग किताबों को पढ़कर प्यार के बारे में जानते हैं। जब भी मुझे प्यार के बारे में समझना होता है तो मैं आपको देख लेता हूं। मेरी प्यारी पत्नी को जन्मदिन की ढेरों बधाई।'
A post shared by Mohsin Akhtar (@mohsinakh) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Urmira Matondkar
आपको बता दें, उर्मिला ने मोहसिन अख्तर मीर से साल 2016 में शादी कर ली थी। मोहसिन पेशे से कश्मीरी बिजनेस मैन और मॉडल हैं। उर्मिला ने गुपचुप तरीके से शादी की थी दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं।