दुनियाभर को अपने संगीत का लोहा मनवा चुके ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के प्रशंसकों लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। ये नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप का है, जो जल्द ही एक बार फिर भारत आने वाली हैं।
सूत्रों के मुताबिक इवांका ट्रंप 26 नवंबर को हैदराबाद में होने वाले एआर रहमान के कॉन्सर्ट में मौजूद रहेंगी। ग्लोबल बिजनेस समिट की आधिकारिक शुरुआत भी इसी कार्यक्रम से होगी, जो 28 नवंबर से 30 नवंबर तक हैदराबाद में चलेगा।
पढ़ें: मरने से पहले पाक जाना चाहते हैं ऋषि कपूर, PoK पर बताया पाकिस्तान का हक
ईवेंट ऑर्गनाइजर के करीबी एक सूत्र ने बताया, 'हां, इवांका ट्रंप से इस संबंध में संपर्क किया गया था और उन्होंने भी इसमें रुचि दिखाई है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो वो हैदराबाद कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने आएंगी।'
सूत्र ने बताया, 'अब इसकी तैयारियां हो रही है, ईवेंट के प्रमोटर इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि सुरक्षा को लेकर कोई समझौता न हो। इस ईवेंट में देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लगभग 30,000 फैंस के आने का अनुमान है।'
पढ़ें: कास्टिंग काउच के कारण प्रियंका चोपड़ा को गंवानी पड़ी 10 फिल्में, ऐसे हुआ खुलासा
बता दें कि एआर रहमान भारत में लगभग 5 साल बाद कोई कार्यक्रम करेंगे। एआर रहमान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में 25 साल का सफर तय कर लिया है। उन्होंने 1992 में मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' के अपने सफर की शुरुआत की थी। हालांकि एआर रहमान की टीम का कहना है कि उन्हें इवांका के आने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।