सलमान खान इन दिनों अबू धाबी में अपनी फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इससे पहले उन्होंने थाईलैंड और मुंबई के अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्म की शूटिंग की। इन सबके बीच उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी मुंबई छोड़कर चली गईं हैं।
सलमान के अबू धाबी जाते ही गर्लफ्रेंड ने छोड़ा देश, कहीं वजह अर्पिता खान तो नहीं?
सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर फिलिपीन्स चली गई हैं। यहां वह एक हेल्थ और वेलनेस रिसॉर्ट में ठहरी हुई हैं। माना जा रहा है कि उन्हें ऐसा करने को सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने कहा है।
रोमानिया की एक्टर और सिंगर यूलिया वंतूर फिलिपीन्स के सैन बेनितो रिसॉर्ट में हैं।
A post shared by Iulia Vantur Official Account (@vanturiulia) on
कुछ हफ्ते पहले अर्पिता खान भी यही गई थीं। हो सकता है कि उनकी सलाह पर ही यूलिया ने इस खूबसूरत जगह पर खाली वक्त बिताने का प्लान बनाया।
A post shared by Iulia Vantur Official Account (@vanturiulia) on
गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान का बिना नाम लिए यूलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'ऐसा जरूरी नहीं है कि जो आप सोचो वो हो ही जाए। मैं सलमान की बहुत इज्जत करती हूं। मुझे नहीं पता जिंदगी हमें किस ओर ले जाएगी।' 'तीन साल पहले मैंने कई प्लान बनाए थे लेकिन जैसा मैंने सोचा, वो नहीं हो पाया। सब कुछ हमारे हाथ में नहीं होता। मुझे नहीं लगता कि जिससे आप प्यार करो उससे शादी भी करो। मैंने अपना करियर रोमानिया में शुरू किया था। यहां मैं खुद अपनी पहचान बनाना चाहती हूं।' बता दें कि हाल ही में यूलिया वंतूर का मनीष पॉल के साथ एक गाना रिलीज हुआ है।