फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन की 'बेटी' ने ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप तरीके से की थी शादी, वजह थे कपिल शर्मा

Mon, 26 Aug 2019 09:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 26 Aug 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Bollywood News: ishita dutta birthday special here some unknown facts
ishita dutta

टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर काम कर चुकीं अभिनेत्री इशिता दत्ता का आज जन्मदिन है। 26 अगस्त को जन्मीं इशिता 29 साल की हो चुकी हैं। इशिता ने स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल एक घर बनाऊंगा से साल 2013 में डेब्यू किया। सीरियल में उन्होंने पूनम का किरदार निभाया था। टीवी से मिली शोहरत के बाद इशिता ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

Bollywood News: ishita dutta birthday special here some unknown facts
tanushree and Ishita Dutta - फोटो : social media

झारखंड के जमशेदपुर में जन्मीं इशिता दत्ता ने अपनी स्कूल की पढ़ाई भी यहीं से कीं। इसके बाद वो मुंबई पहुंचीं और मीडिया स्टडीज का कोर्स किया। इशिता अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन हैं। तनुश्री ने साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। पिछले साल उन्होंने मी टू आंदोलन की शुरुआत की थी।

Bollywood News: ishita dutta birthday special here some unknown facts
इशिता दत्ता - फोटो : social media

इशिता ने साल 2012 में तेलुगू फिल्म चनाक्यूडू (Chanakyudu) में काम किया। बॉलीवुड की बात करें तो इशिता की पहली फिल्म 2015 में रिलीज हुई दृश्यम थी। इसमें उन्होंने अजय देवनग की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood News: ishita dutta birthday special here some unknown facts
इशिता दत्ता

साल 2016 में इशिता दत्ता ने टीवी पर फिर से वापसी की और लाइफ ओके पर प्रसारित सीरियल रिश्तों का सौदागर- बाजीगर में मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता वत्सल सेठ थे। हालांकि इस शो को सफलता नहीं मिली और 3 महीने बाद ही इसे बंद करना पड़ा। एक साल बाद ही इशिता ने कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी में काम किया।

पढ़ें: हेलीकॉप्टर से स्टंट करते निचे गिर पड़े थे इंदर कुमार, 3 साल तक पलंग पर काटनी पड़ी थी जिंदगी

विज्ञापन
Bollywood News: ishita dutta birthday special here some unknown facts
ishita dutta

इशिता और वत्सल सेठ ने एक दूसरे को लंब समय तक डेट किया। जिसके बाद साल 2017 में इशिता और वत्सल सेठ ने मुंबई के इस्कान मंदिर में शादी की। जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल थे। दोनों की शादी की कोई खबर मीडिया को नहीं थी।इशिता ने अपनी शादी की खबर को फिल्म 'फिरंगी' की रिलीज तक सीक्रेट रखने का फैसला किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed