शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर बॉलीवुड में फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' से डेब्यू कर रहे हैं। ईशान की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में ईशान के साथ थिएटर आर्टिस्ट मालविका मोहनन भी नजर आएंगी।
इस फिल्म के पहले ट्रेलर में ईशान खट्टर की कहानी को दिखाया गया था। इसके बाद अब फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसमें मानविका की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में मानविका ईशान की बहन तारा का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म में ईशान की बड़ी बहन का किरदार निभा रही हैं जिसे किसी वजह से अचानक जेल की सजा हो जाती है। इसके बाद ईशान अपनी बहन को हर तरह से बाहर निकालने की कोशिश करता है। ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि फिल्म में आमिर का किरदार निभा रहे ईशान के सपने बड़े हैं। ट्रेलर में ईशान का लुक काफी रफ एंड टफ है।
फिल्म को माजिद मजिदी प्रोड्यूस कर रहे हैं जो पहले भी कई शानदार फिल्में दे चुके हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस मालविका मोहनन हैं जो असल में मलयालम एक्ट्रेस हैं। यह फिल्म प्यार, जिंदगी और रिश्तों की कहानी है.. जिसे पूरी तरह से मुंबई में ही शूट किया गया है।
फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है और फिल्म ने काफी तारीफें भी बटोरी हैं। ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ 20 अप्रैल को रिलीज होगी।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर