बतौर फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर की पहली फिल्म 'खाली पीली' के ओटीटी पर रिलीज होने की आधिकारिक घोषणा हो गई है। निर्माताओं ने तय किया है कि मकबूल खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को किया जाएगा। बेशक, यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है लेकिन इसे देखने के लिए उपभोक्ताओं को अलग से पैसे खर्चने होंगे। क्योंकि, यह फिल्म सिर्फ सब्सक्रिप्शन से नहीं, बल्कि प्रति व्यू (Pay Per View) के हिसाब से पैसे लेगी।
2 of 5
खाली पीली
- फोटो : Instagram- ishaankhatter
अली अब्बास ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इस फिल्म के रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा, 'अक्खी कंट्री जिस मैड राइड के पीछे पड़ी है, वह आ रही है 2 अक्टूबर को। तो पब्लिक, रेडी हो जाओ 'खाली पीली' के लिए। आ रही है एक्सक्लूसिवली जीप्लेक्स पर।' कुछ इसी तरह की भाषा में फिल्म के मुख्य अभिनेता ईशान खट्टर ने भी लिखा, 'अपन भी रेडी है और अपनी काली पीली भी। तो पब्लिक अभी तुम भी हो जाओ रेडी, आ रही है मैड राइड 'खाली पीली' 2 अक्टूबर को।'
3 of 5
खाली पीली
- फोटो : Instagram- ishaankhatter
इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की बातचीत पिछले काफी समय से चल रही थी लेकिन आधिकारिक घोषणा अब की गई है। ईशान खट्टर अपने बयान में कह चुके हैं कि वह चाहते थे कि यह फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज हो लेकिन देश की मौजूदा परिस्थिति को समझते हुए निर्माता इसे जहां भी रिलीज करेंगे वह सब मंजूर होगा।
4 of 5
ईशान खट्टर और अनन्या पांडे
- फोटो : amar ujala
इस समय जगह से ज्यादा फिल्म का रिलीज होने महत्वपूर्ण है। ओटीटी के अलावा इस फिल्म को टाटा स्काई और डिश टीवी जैसी डीटीएच सेवाओं पर एक निश्चय मूल्य चुकाकर देखा जा सकेगा। फिल्म निर्माता कंपनी जी स्टूडियोज के मुताबिक यह फिल्म बनी इसी हिसाब से थी कि सभी दर्शक इसे अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देखें।
5 of 5
खाली पीली
- फोटो : Instagram- ishaankhatter
मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह समाधान निकाला गया है। इससे दर्शकों को आसानी भी होगी और वह सावधानी बरतते हुए अपने परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म का मजा ले सकेंगे।' ईशान खट्टर के साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं।