बॉलीवुड के यंग एक्टर ईशान खट्टर ने अपनी फिल्म 'धड़क' के जरिए तहलका मचा दिया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग और टैलेंट से कई बड़े एक्टर्स को चैलेंज दिया। अपने भाई शाहिद कपूर के लाडले ईशान ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातों को खुलासा किया था। इस वजह से वह सुर्खियां में आ गए थे। ईशान इन दिनों एक बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है।
2 of 5
ईशान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ईशान इन दिनों चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन लिखा- 'उन लोगों के लिए जो पूछ रहे थे. सॉरी, मैं दूर हो गया हूं, मैं चिकन पॉक्स से उभर रहा हूं।'
3 of 5
Ishaan Khattar
- फोटो : twitter
हमेशा अपनी फिटनेस के लिए सजग रहने वाले ईशान बीते दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। ईशान को मुंबई की सड़कों पर साईकिल पर राइड करते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने हेडफोन लगाए हुए थे। ईशान ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ देते हुए कहा था, 'इस फोटो पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद, लेकिन ये एक फोन कॉल था. साथ ही मैं ये भी कहना चाहूंगा कि मोटरबाइक पर सवार होकर सेलेब्स की तस्वीरें क्लिक करना भी कोई सुरक्षित तरीका नहीं है।'
ईशान खट्टर के करियर की शुरुआत तो बचपन में हो गई थी। उन्होंने अपने भाई की फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। बीते साल माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में ईशान की गजब एक्टिंग देखकर लोग समझ गए कि बॉलीवुड में एक और सुपरस्टार ने एंट्री कर ली है।
इसके बाद मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक 'धड़क' से ईशान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अब वह बड़े एक्टर्स को टक्कर दे सकते हैं। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्वनी कपूर थीं। 'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।