बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी एक बार फिर से खबरों में हैं। हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड प्रियंका चोपड़ा की शादी में पहुंची ईशा अंबानी यहां भी अपनी जलवा बिखेरने में पीछे नहीं रही हैं। ईशा प्रियंका की शादी में अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची थीं।
2 of 5
होने वाले पति का ब्लेजर पहनते ही ट्रोल हुईं अंबानी की बेटी, यूजर्स बोले-ऐसे कौन पहनता है?
ईशा के साथ उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी प्रियंका की शादी में शामिल होने जयपुर के उमेद भवन पहुंचे थे। हाल ही में ईशा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपने भाई आकाश अंबानी और होने वाली भाभी श्लोका के साथ मुंबई वापस लौट रही हैं।
3 of 5
होने वाले पति का ब्लेजर पहनते ही ट्रोल हुईं अंबानी की बेटी, यूजर्स बोले-ऐसे कौन पहनता है?
ईशा ने तस्वीर में एक ब्लेजर पहन रखा है। आपको बता दें कि कि यह ब्लेजर ईशा के मंगेतर आनंद पीरामल का है। ईशा ने जोधपुर की ठंड से बचने के लिए इसको उल्टा पहना हुआ है। यूजर ईशा अंबानी की इस तस्वीर का काफी मजाक बना रहे हैं। वह कह रहे हैं उल्टा ब्लेजर कौन पहनता है।
4 of 5
होने वाले पति का ब्लेजर पहनते ही ट्रोल हुईं अंबानी की बेटी, यूजर्स बोले-ऐसे कौन पहनता है?
आपको बता दें कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी अपनी मंगेतर श्लोका मेहता के साथ पहुंचे थे। आकाश के जीजा आनंद पीरामल भी एयरपोर्ट पर दिखाई दिए थे। जोधपुर एयरपोर्ट पर तीनों का लुक देखते ही बन रहा था।
5 of 5
होने वाले पति का ब्लेजर पहनते ही ट्रोल हुईं अंबानी की बेटी, यूजर्स बोले-ऐसे कौन पहनता है?
आकाश जहां थ्री पीस में नजर आ रहे थे, तो वहीं उनकी मंगेतर श्लोका ने ऑरेंज कलर की वन पीस ड्रेस के साथ सन ग्लास लगाया हुआ था। आकाश की बहन ईशा के मंगेतर आनंद पीरामल का स्टाइल भी कुछ कम नहीं था। आकाश ने आसमानी रंग की ट्राउजर के साथ गहरे रंग का नीला कोट पहना हुआ था, जिसके नीचे सफेद रंग की शर्ट अलग ही जेंटलमैन लुक दे रही थी।