संजय लीला भंसाली सबसे बड़े भारतीय निर्देशकों में से एक हैं। वह एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी फिल्म को पूरा करने के लिए अच्छा खासा समय लेते हैं। सभी बॉलीवुड सितारे उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं। शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के बीच भी फिल्म के साथ-साथ गहरे संबंध हैं। फैंस दोनों को एकसाथ काम करते हुए देखना चाह रहे हैं। लेकिन केआरके के दावे के अनुसार ऐसा मुमकिन नहीं लग रहा है।
2 of 4
संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल संजय लीला भंसाली की बतौर निर्देशक अब तक की आखिरी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रही है, जिसमें आलिया भट्ट ने अभिनय किया था। कोविड के बावजूद, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की। उसके बाद, निर्देशक ने अभी तक अपने अगले निश्चित बिग स्क्रीन प्रोजेक्ट के बारे में निर्णय नहीं लिया है, लेकिन ऐसी अफवाहें हैं कि संजय लीला भंसाली बहुचर्चित बैजू बावरा जल्द लेकर आएंगे।
इसे भी पढ़ें- Gadar 2: 'हिंदुस्तान का शेर आ रहा है', 'गदर 2' का मोशन पोस्टर देख फिल्म को लेकर फैंस के दिलों में बढ़ी बेताबी
3 of 4
Shahrukh Khan
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कथित तौर पर बैजू बावरा में शामिल होंगे। लेकिन अब केआरके ने चौंकाने वाला दावा किया है। केआरके का कहना है कि फिल्म के लिए रणवीर को फाइनल करने से पहले संजय लीला भंसाली रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन देखेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि शाहरुख खान ने भंसाली से उन्हें फिल्म में लेने के लिए कहा था, लेकिन भंसाली ने इनकार कर दिया।
4 of 4
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
इस संबंध में केआरके ने आगे कहा, 'मास्टर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पिछले 6 महीने से अपनी अगली फिल्म बैजूबावरा की कास्टिंग करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह किसी को फाइनल नहीं कर पा रहे हैं। शाहरुख ने भंसाली से उनके साथ फिल्म करने के लिए कहा, लेकिन भंसाली को इस फिल्म में शाहरुख को कास्ट करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। एसएलबी रितिक या आमिर खान को कास्ट कर सकते हैं।