बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी हालिया फिल्म 'सिकंदर' की नाकामी को पीछे छोड़कर एक नए और दमदार प्रोजेक्ट के साथ वापसी की तैयारी में जुटे हुए हैं। खबर है कि सलमान अब भारतीय सेना की वर्दी पहनकर पर्दे पर नजर आ सकते हैं।
Raid 2 Review: आयकर आयुक्त बनकर फिर दमके देवगन, हिंदी सिनेमा के फ्रेंचाइजी मास्टर ने फिर जड़ा सिक्सर
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस निर्देशक से चल रही बात
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित एक युद्ध फिल्म में मुख्य भूमिका में दिख सकते हैं । इस फिल्म के लिए वह डायरेक्टर अपूर्वा लखिया के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिन्होंने पहले विवेक ओबेरॉय के साथ भी काम किया है।
Manna Dey: ‘लागा चुनरी में दाग’-‘एक चतुर नार’ मन्ना डे के गीतों की जादुई दुनिया, आज भी छूती है दिलों के तार
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गलवान घाटी की कहानी पर फिल्म बनाने की चर्चा
यह फिल्म बेस्टसेलिंग किताब 'इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3' के एक चैप्टर पर आधारित होगी, जिसे शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखा है। यह किताब भारतीय सशस्त्र बलों की सच्ची और रोमांचक कहानियों को बयान करती है, जिसमें गलवान घाटी के युद्ध का भी जिक्र है। सलमान को इस कहानी ने खासा प्रभावित किया। रिपोर्ट के अनुसार सलमान 2020 के गलवान युद्ध की पृष्ठभूमि में एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह फिल्म 2025 की दूसरी छमाही में शुरू हो सकती है।
4 of 5
अपूर्व लाखिया, सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस शख्स ने कराई सलमान-अर्पूव लाखिया की मुलाकात
सलमान ने पहले कबीर खान और अली अब्बास जफर जैसे बड़े डायरेक्टर्स के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। दोनों ने उन्हें नए स्क्रिप्ट्स भी ऑफर किए थे, लेकिन सलमान इस बार कुछ नया आजमाना चाहते हैं। इसलिए वह अपूर्वा लखिया के साथ काम करने का मन बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जोर्डी पटेल ने सलमान खान और अपूर्वा लखिया की मुलाकात करवाई। अपूर्वा ने 'इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3' के राइट्स पहले ही हासिल कर लिए थे। हाल ही में उन्होंने सलमान के साथ इस कहानी पर चर्चा की। सलमान को यह आइडिया इतना पसंद आया कि वह इस फिल्म को 'सिकंदर' के बाद अपने अगले प्रोजेक्ट के रूप में देख रहे हैं।
5 of 5
चौथे दिन बुधवार को जाने सलमान की फिल्म का कलेक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
दर्शकों को पसंद नहीं आई 'सिकंदर'
सलमान की पिछली फिल्म 'सिकंदर' एक एक्शन ड्रामा थी, जिसका निर्देशन एआर मुरुगदास ने किया था। इसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे सितारे भी दिखे थे। फैंस को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन कमजोर पटकथा और बेदम कहानी की वजह से यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना सकी। बड़े बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।